बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ख़ूबसूरत कपल, कहे तो जिस जोड़ी की बॉलीवुड में शादी को लेकर लम्बे समय से कयास लगाई जा रही हैं, अब वो जोड़ी फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हाँ हम यहां किसी और कपल की नहीं बल्कि बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड जोड़ी रणबीर और आलिया की बात कर कर रहे हैं। दरसल रणबीर और आलिया इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन उससे पहले अब उड़ती-उड़ती खबरे ये भी आ रही हैं की रणबीर और आलिया शादी के पहले BACHELOR’S PARTY करने वाले हैं। और तो और PARTY की गेस्ट की पूरी लिस्ट भी रेडी हो गयी हैं। हलाकि अभी तक इस बात पर आलिया रणबीर या किसी भी फैमिली मेमबर ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं।

बॉलीवुड के ये स्टार्स होंगे शामिल
वही सूत्रों की माने तो रणबीर कपूर के बेच्लर्स पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं.. इसमें फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ नाम शामिल हैं। वही जहां रणबीर एक्टर अर्जुन कपूर संग शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इसके अलावा पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं। वही खबरे ये भी आ रही हैं की रणबीर अपने घर पर ही ये पार्टी एंजॉय करेंगे। और इसमें उनके चाइल्डहुड फ्रेंड्स भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल उनके BACHELOR’S PARTY को लेकर अभी और अपडेट्स आने बाकी हैं।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं दोनों कपल
वेल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं। दरसल दोनों अपनी अपनी मूवी की शूट्स को लेकर एक दूसरे को टाइम नहीं दे पा रहे हैं। वही सूत्रों की मानें तो शादी के बाद आलिया भट्ट अपनी हॉलीवुड डेब्यू मूवी की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी। वो फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रणबीर की बात करें, तो वे संदीप रेड्डी वांगा की मूवी एनिमल (Animal) में नजर आएंगे. फिल्म में उनके अपोजिट साउथ की सेंसेशनल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। वेल अब कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं की ये दोनों कपल शादी के बाद भी एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाएंगे।

शादी के बाद कपल की पहली फिल्म होगी ब्रह्मास्त्र

कपल की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो आलिया रणबीर की शादी के बाद कपल की पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र होगी।वही दोनों ने फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है. और फिल्म की शूटिंग के लिए अपना काफी टाइम भी दिया है. फिल्म बड़े बजट की है और फैंस को भी लंबे वक्त से इस मूवी का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



