बॉलीवुड के मास्टरपीस एक्टर कहे जाने वाले मनोज बाजपाई इन दिनी बैक टू बैक कई हिट फ़िल्में दे रहे हैं। जिसकी वजह से एक्टर खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। ऐसे में फिलहाल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुलमोहर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान अब मनोज बाजपाई ने कुछ ऐसे बयान भी दे दिए है की जिसे सुनने के बाद भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा हैं।

दरअसल हाल ही अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब एकजर्नलिस्ट के पूछे जाने पर कि क्या वह एक स्टार की तरह महसूस करते हैं. इस सवाल के जवाब में मनोज ने ‘स्टारडम’ के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान का उदाहरण दिया। साथ ही इन तीनो स्टार्स का जिक्र करते हुए बताया की असली स्टारडम होता क्या हैं।

मनोज ने कहा, “स्टार पता है क्या होता है? स्टार होता है बच्चन साब के बंगले से कभी कभी गुज़रता हूं रास्ता जाम होता है। 80 साल की उम्र में लोग उनको देखते हैं संडे को भारी संख्या में खड़े होते हैं। सलमान खान को देखो लाठी चार्ज करना पड़ता है. सिर्फ अपनी बालकनी से आके हाथ हिलाता है आदमी।

शाहरुख को देखने के लिए पूरी दुनिया आती है। मनोज आगे कहते हैं, “हमलोग क्या हैं, दर्शक जो हैं वो हमारी तरफ आंख उठा के देखती है सम्मान के साथ। ‘बहुत अच्छा काम करते हैं आप, हम आपकी बहुत फिल्में देखते हैं.’ जैसे ही सलमान, शाहरुख होते हैं तो चिल्लाते हैं। हम अपने दर्शकों को बहुत अलग तरह से देखते हैं और उसी के मुताबिक रिएक्शन आता है.”

वही अब मनोज बाजपाई के इस बयान पर फैंस जमकर रियेक्ट करना बही शुरू कर दिए हैं। वही एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो मनोज के पास पाइपलाइन में कोर्ट रूम ड्रामा ‘बांदा’ भी है। यह फिल्म अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। जल्द मनोज अपकमिंग फैमिली ड्रामा ‘गुलमोहर’ में नजर आएंगे ।

राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, सिमरन और सूरज शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह 3 मार्च से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



