कुछ दिनों से भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ड्रग्स केस में इन्वोल्व होने पर लोगो के गुस्से का शिकार हो रहे है। जब से एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर से गांजा बरामद किया तभी से उनकी ट्रॉल्लिंग भी शुरू हो गई। यही नहीं भारती के साथ दूसरे तमाम कॉमेडियंस को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच एक यूजर ने कपिल शर्मा को भी ट्रोल करने की कोशिश की।
कपिल शर्मा यूजर को जवाब दिए बिना नहीं रह पाए। दरअसल एक यूजर ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ‘भारती का क्या हुआ, जब तक पकड़ी नहीं गई थी तब तक ड्रग्स नहीं लेती थी। वही हाल आपका है शायद, जब तक पकड़े ना जाओ।’

वैसे तो पर्दे पर कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहते हैं लेकिन यहां वो बॉडी शेमिंग कमेंट कर बैठे।

बता दे, कपिल ने लिखा था- ‘पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा मोटे।’ जहां कुछ लोग कपिल शर्मा के इस जवाब के मजे लेते दिखे तो वहीं कई ने बॉडी शेमिंग कमेंट को लेकर निशाना साधा। इस पर इतना बवाल मचा की थोड़ी देर बाद कपिल ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




