बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ हाल ही में कुछ ऐसा किस्सा हुआ जिसके बाद उन्हें पुलिस कंप्लेंट करवानी पड़ गई। अर्पिता खान को लाखों का चपटा लग गया, जब उन्हें भनक पड़ी कि महंगी डायमंड इयररिंग गायब है। जैसे ही सलमान की बहन की डायमंड इयररिंग चोरी हुई उन्होंने मुंबई पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

अब कहा जा रहा है कि चोरी के आरोप में मुंबई पुलिस ने अर्पिता के घर पर काम करने वाले 30 साल के नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स का नाम संदीप हेगड़े बताया जा रहा है। आपको बता दें, ये शख्स अर्पिता खान के खार वाले हाई राइज अपार्टमेंट में बतौर डॉमेस्टिक हेल्प काम करता था।

वहीं, अब अर्पिता खान ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनकी डायमंड इयररिंग की कीमत 5 लाख रुपये है और उन्होंने इसे अपनी मेकअप ट्रे में रखा था, जो अब गायब है। संदीप हेगड़े उन 11 लोगों में से एक है जो उनके घर में पिछले 4 महीने से काम कर रहा था। साथ ही इयररिंग गायब होने के बाद से ही वो काम पर नहीं लौटा और उसने बिना बताए काम भी छोड़ दिया।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी किया गया इयररिंग संदीप के घर से ही रिकवर किया गया है। जिसके बाद आरोपी संदीप को अभी पुलिस कस्टडी में ही रखा गया है और उस पर IPC की धारा 381 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताते चले कि अर्पिता खान शर्मा मुंबई में अपने पति आयुष शर्मा के साथ रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने घर पर ईद पार्टी भी रखी थी। वहीं, बात अगर उनके और सलमान खान के बॉन्ड की करें दोनों भाई-बहन का रिश्ता काफी गहरा है। कई मौकों पर इनका प्यार देखने को मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



