इस साल कई नामी स्टारकिड्स ने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू किया। अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, प्रनूतन बहल और श्रेया धनवंतरी ने इस साल बॉलीवुड डेब्यू करने दर्शकों को नए चेहरों से रूबरू कराया। करीब आधा साल बीत चुका है और आपको बता दें इस साल कई और नयी एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने की कतार में है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर
1.इसाबेल कैफ :

बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस सकत्रीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ के बारे में काफी समय से से कयास लगाए जा रहे है की वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। आपको बता दें इसाबेल इस साल नंवबर में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में आदित्य पंचोली के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
2.संजना सांघी :

कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस संजना सांघी भी बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही है। संजना फिल्म दिल बेचारा में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट डेब्यू कर रही है। ये फिल्म भी इस साल नवम्बर तक रिलीज़ होगी।
3.शिवालिका ओबेरॉय :

फिल्म किक और हाउसफुल 3 के लिए बतौर सहायक निर्देशक काम करने वाली शिवालिका भी इस साल अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी के साथ फिल्म पागल से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। ये फिल्म इस साल जुलाई-अगस्त में रिलीज़ होगी।
4.सहर बंबा :

द टाइम्स फ्रेश फेस अवार्ड जीत चुकी सहर बंबा भी अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल के अपोजिट फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
5.आलिया फर्नीचरवाला :

एक्ट्रेस पूजा बेदी बेटी आलिया फर्नीचरवाला अपने डेब्यू से पहले ही काफी सुर्ख़ियों में है और ये नितिन कक्कड़ की फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



