अक्सर बॉलीवुड पर ये आरोप लगते है कि यहां स्टारकिड्स को बिना मेहनत किये काम मिल जाता है जबकि बाहर से आये कलाकारों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ये बात सही भी है पर बिना टैलेंट के इंडस्ट्री में टिक पाना किसी के बस की बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टारकिड्स के बारे में बता रहे है जिन्हे अपने स्टार मां-बाप के बलबूते फ़िल्में तो मिली पर करियर फ्लॉप साबित हुआ।
1.जायद खान
.jpg)
मशहूर वेटेरन अभिनेता संजय खान के बेटे और ऋतिक रोशन के साले जायद खान ने साल 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड डेब्यू किया था पर कई मौके मिलने के बावजूद ये खुद को साबित करने में नाकामयाब रहे।
2.फरदीन खान

फरदीन खान के पिता फिरोज खान अपने जमाने के नामी अभिनेता रहे और फरदीन का बॉलीवुड डेब्यू भी काफी जोर शोर से हुआ। फरदीन ने अपने फ़िल्मी करियर में गिनी चुनी फ़िल्में की है और ये फ्लॉप अभिनेता माने जाते है।
3.तनीषा मुखर्जी

वेटेरन अभिनेत्री तनुजा की छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी भी कई फिल्मों में नजर आयी पर कामयाबी हासिल नहीं कर पायी। वहीं उनकी बड़ी बहन काजोल ने खूब सफलता हासिल की।
4.तुषार कपूर

अपने जमाने के सुपरस्टार जीतेन्द्र के बेटे तुषार कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया पर अगर मल्टी स्टारर फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो तुषार कपूर के करियर में कोई सोलो हिट नहीं है। टैलेंट होने के बावजूद तुषार खुद को परदे पर साबित नहीं कर पाए।
5.महाक्षय

बॉलीवुड के नामचीन अभिनेताओं में शुमार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने फिल्म जिम्मी से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ये फिल्म परदे पर ढेर हो गयी। इसके बाद कामयाबी हासिल करने के लिए मिमोह ने अपना नाम बदलकर महाक्षय रखा और बालों का रंग भी बदला पर करियर फ्लॉप ही रह गया।
6.गिरीश तौरानी

मशहूर प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे गिरीश तौरानी ने फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली फिल्म फ्लॉप रही और उसके बाद गिरीश फिल्म लवशुदा में नजर आये। दूसरी फिल्म भी परदे पर बुरी तरह पीती और गिरीश ने खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



