भारत में जितने फेमस बॉलीवुड गाने हैं उतने ही पंजाबी गाने भी फेमस हैं। पंजाबी गानों को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी पसंद किया जाता है। पंजाबी गाने हर शादी और पार्टी में बजते हैं। पंजाबी गाने तो शादियों, पार्टियों और क्लबों की शान है।
दुनिया में जितने फेमस पंजाबी गाने हैं उतने ही फेमस पंजाबी सिंगर भी हैं। आज हम आपको पंजाबी गानों के पांच ऐसे हैंडसम सिंगर के बारे में कुछ खास बातें आपको बताएंगे।
इन पंजाबी सिंगर्स के गाने भारत में बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन से पांच पंजाबी सिंगर्स हैं सबसे हैंडसम।
हार्डी संधू
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम हार्डी संधू का आता है। वह पंजाबी गानों के सबसे बेहतरीन संगीतकारों में से एक है। हार्डी संधू अपने जीवन में क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनके जीवन में एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण उनको अपने क्रिकेटर बनने के सपने का त्याग करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने अपनी दमदार आवाज के द्वारा कई सुपरहिट गाने दिए। उनके सबसे पॉपुलर गानों का नाम बैकबोन और नाह हैं उनके प्रत्येक गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जस्सी गिल
जस्सी गिल एक बेहतरीन संगीतकार के साथ-साथ फिल्म अभिनेता भी है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट पंजाबी गाने दिए है लेकिन उनके सबसे बेहतरीन गानों का नाम बापू जमींदार और लादेन है जिन्हें आज भी क्लब या किसी शादी के मौके पर बजाया जाता है।
गुरु रंधावा
गुरु रंधावा पंजाब के बेहतरीन संगीतकारों में से एक है उनके गानों ने कई संगीतकारों को पछाड़कर बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए है लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता पंजाबी गाने पटोला से मिली थी जिसमें उन्होंने पंजाबी रैप के बादशाह ‘बोहीमिया’ के साथ काम किया था। यूट्यूब पर उनके सबसे पॉपुलर गाने का नाम ‘हाई रेटेड गबरू’ है जिसे अबतक 250 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है जोकि अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
यो यो हनी सिंह
यो यो हनी सिंह को तो आप सभी जानते होंगे| वह ऐसे सिंगर है जिनके गानों को 24 घंटे के अंदर ही 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल जाते हैं। उनके फनी हेयर स्टाइल को सबसे ज्यादा कॉपी किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वह बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ को आज कौन नहीं जानता, उनके गाने तो सुपरहिट होते ही हैं लेकिन उनकी फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करती हैं। वह पंजाबी फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनके भारत में ही नहीं बल्कि अन्य मुल्कों में भी करोड़ों प्रशंसक हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App











