शाहरुख़ से लेकर सोनू सूद तक, इन सितारों ने अपने लग्जरी ऑफिस – होटल भी क़्वारंटीन सेंटर की मदद में दिए

Summary :

कुछ बॉलीवुड सितारों ने कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए अपनी बिल्डिंग – ऑफिस की इमारतें भी सरकार के हवाले कर दी है ताकि इन्हे क़्वारंटीन सेंटर बनाकर इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जा सके।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम केयर फंड का गठन किया गया है और देश के नागरिक बढ़-चढ़ कर इसमें दान कर रहे है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस इस लड़ाई में मदद के लिए आगे आते हुए करोड़ों की सहायता राशि दान की है। इसके अलावा कई फिल्म स्टार्स ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए भी ऐलान किये है। साथ ही कुछ बॉलीवुड सितारों ने कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए अपनी बिल्डिंग – ऑफिस की इमारतें भी सरकार के हवाले कर दी है ताकि इन्हे क़्वारंटीन सेंटर बनाकर इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जा सके। 
शाहरुख़ ख़ान: 

शाहरुख और गौरी ख़ान ने मुंबई में अपने पर्सनल ऑफिस को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए बीएमसी दिया है।बृहन्मुंबई नगर निगम ने ट्विटर पर पोस्ट किया “हम @iamsrk & @gaurikhan का अपने 4-मंजिला निजी कार्यालय की जगह देने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं, जो क्वारंटेड बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आवश्यक सुविधाओं से लैस हमारी क्वारंटीन क्षमता का विस्तार करने में मदद करेगा।  ये बेहद सराहनीय कदम है। 
कमल हासन :

अभिनेता कमल हासन ने भी कोरोनो वायरस रोगियों के इलाज के लिए अपने निवास को अस्पताल में बदलने की पेशकश की थी। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में शेयर किया था कि डॉक्टरों की मदद से, वह अपनी उस इमारत को अस्थायी उपचार केंद्र में को बदलने के लिए तैयार हैं जो कभी उनका निवास स्थान था। कमल हासन ने यह भी कहा था कि एक बार सरकार अनुमति दे दे, तो वह इसके उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेंगे।
सोनू सूद ने अपने जुहू होटल को खोला :

सोनू सूद ने कोरोनो वायरस प्रकोप के दौरान अथक परिश्रम कर रहे स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों के लिए अपना छह मंजिला जुहू होटल खोला है। सोनू सूद ने शेयर किया , “यह मेरा सम्मान है कि हम अपने देश के डॉक्टरों, नर्सों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों के लिए मदद कर सकें, जो लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। वे मुंबई के विभिन्न हिस्सों से आते हैं और उन्हें आराम करने के लिए जगह की आवश्यकता होती है। हमने पहले ही नगरपालिका और निजी अस्पतालों से संपर्क किया है और उन्हें इस सुविधा के बारे में बताया है।“
सचिन जोशी अपना पवई होटल क़्वारंटीन सेंटर बनाना चाहते है :

दुबई में फंसे, सचिन जोशी ने अपने पवई होटल को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को एक क़्वारंटीन सेंटर में बदलने की पेशकश की है। अभिनेता को बीएमसी द्वारा संपर्क किया गया था और वह अपनी 36-कमरे के होटल को खोलने के लिए तैयार हो गए है, जिसका उपयोग विदेशों से आने वाले लोगों को रखने के लिए किया जा रहा है। अभिनेता ने पुलिसकर्मियों और नगरपालिका कर्मचारियों को अथक रूप से काम करने के लिए भोजन बॉक्स भी दान किए हैं।

Ujjwal Jain