इस एक्टर ने की पुलिस से शिकायत, मुस्लिम पड़ोसियों ने नहीं मनाने दी दिवाली

Summary :

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के सह-स्वामित्व वाली फर्म एक्सेल एंटरटेनमेंट में काम करने वाले अभिनेता विश्वास भानु भानु ने सोशल मीडिया में शिकायत भरी पोस्ट में बताया कि वह ‘मुस्लिम सोसाइटी’ में रहते हैं और उन्हें दिवाली नहीं मनाने दी जा रही है।

रविवार को देशभर में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और लोगों ने एक दुसरे को रोशनी के इस पर्व पर ढेर सारी शुभकामनायें दी। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसमे एक अभिनेता ने अपने पड़ोसियों पर दिवाली ना मनाने देने का आरोप लगाया है।
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के सह-स्वामित्व वाली फर्म एक्सेल एंटरटेनमेंट में काम करने वाले अभिनेता विश्वास भानु  भानु ने सोशल मीडिया में शिकायत भरी पोस्ट में बताया कि वह ‘मुस्लिम सोसाइटी’ में रहते हैं और उन्हें दिवाली नहीं मनाने दी जा रही है। भानु मूल रूप से पटना के हैं और मुंबई में रह रहे हैं। 
फेसबुक पर भानु ने दावा किया कि उनके मुस्लिम पड़ोसियों ने उनसे और उनकी पत्नी से दिया बुझाने और गेट से रंगोली मिटाने को कहा। इसके साथ ही भानु ने अपने  पड़ोसियों पर कई गंभीर आरोप लगाए है। 
विश्वास भानु ने शनिवार को लिखा, ‘मैं मुंबई मलाड मालवानी में एक मुस्लिम सोसाइटी में रहता हूं और पिछली साल की तरह ही इस बार भी हमारे पड़ोसियों ने दिया जलाने और रंगोली बनाने को लेकर हमसे बहस की। वे हमें घर के दरवाजे के बाहर रंगोली बनाने और दिये जलाने से रोक रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘उन लोगों ने लाइट तोड़ दी और भीड ने मुझसे जबरदस्ती लाइट हटाने को कहा।’उनके फेसबुक पोस्ट को अभी तक 792 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है और उस पर 400 से अधिक कमेंट भी आए हैं। भानु अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’, ‘मर्दानी’, और ‘रघु रेमो’ में काम कर चुके हैं। 
कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विश्व भानु का कहना है उनकी  दिवाली काली हो गई। भानू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत भी की है।

Ujjwal Jain