पाकिस्तान के इस एक्टर ने माहिरा खान को Kiss करने की कोशिश, वीडियो हो रहा है वायरल

Summary :

NULL

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस माहिरा खान फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि अभी हाल ही में लक्स स्टाइल अवार्ड्स हुए थे। उन अवार्ड्स में माहिरा को उनकी फिल्म वरना के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब माहिरा अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर गई तो पाकिस्तान के दिग्गज एक्टर जावेद शेख के बीच कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

माहिरा जब स्टेज पर अवॉर्ड लेने की तो वहां पर जावेद शेख पहले से ही थे। इस वीडियो में साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि अवॉर्ड लेने के बाद माहिरा जब जावेद से हाथ मिलाती हैं तो वह माहिरा के गाल पर किस करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

लेकिन माहिरा ने जावेद को इग्नोर कर दिया और वह अवॉर्ड के साथ आगे ही चली गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से सारे ही लोग जावेद शेख पर चुटकी ले रहे हैं। माहिरा को लोगों की यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

उन्होंने ट्विटर पर जावेद की ट्रोलिंग की निंदा करते हुए लिखा, सुबह उठकर जाना कि सोशल मीडिया पर बहुत ही घटिया चीज सर्कुलेट हो रही है। भगवान के लिए खबर बनाने के लिए कुछ भी मुद्दा ना बनाएं। जावेद शेख हमारी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं। वह हम सभी के लिए मेंटर हैं।

माहिरा खान ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरूख खान के साथ फिल्म रईस में भी काम किया हुआ है। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया है उसके बाद से माहिरा खान बॉलीवुड की किसी ओर फिल्म में काम करती हुई नजर नहीं आईं हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर के साथ माहिरा खान का नाम जोड़ा गया है। माहिरा और रणबीर को कई बार के साथ देखा गया है। माहिरा और रणबीर दोनों ने ही अपने अफेयर की बातों को नकारा है।

पिछले साल सितंबर में रणबीर कपूर के साथ माहिरा की बहुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों में दोनों स्मोकिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

माहिरा और रणबीर की इन तस्वीरों पर काफी हंगामा भी हुआ था। इन तस्वीरों के हंगामे पर माहिरा और रणबीर कपूर दोनों ने ही सफाई दी थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team