विद्या बालन बॉलीवुड में लेडी खान के नाम से अपनी खूबसूरत मुस्कान,बेहद टैलेंटेड और बोल्डनेस अपना एक बेबाक अंदाज इन्हीं वजहों की वजह से जानी जाती है। आपको बता दें कि एक्टिंग के अलग की लेवल से अपनी एक हटकर पहचान बनाने वाली विद्या बालन अपनी पहली फिल्म के लिए 40 बार रिजेक्ट की जा चुकी है।
जी हां आज की यही सुपस्टार विद्याा बालन को अपनी पहली फिल्म पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्हें पहला रोल 40 स्क्रीन टेस्ट और 17 मेकअप शूट्स के बाद मिला था। सबसे बड़ा धमाका तो तब हुआ जब 2011 में उनकी फिल्म डर्टी पिक्चर आई थी।
विद्या ने इस फिल्म में अपनी बोल्डनेस से जहां एक तरफ खूब तारीफे बटोरी वहीं दूसरी ओर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे डाली। 13 साल के फिल्मी कैरियर में उन्हें कई अवॉड्र्स मिल चुके हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तुम्हारी सुलु में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया।
उन्होंने सीरियल हम पांच में राधिका का रोल आदा किया था। इसके बाद उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। विद्या की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App






