Sumbul Touqeer के इस करीबी ने छोड़ा हमेशा का साथ, नोट शेयर कर बोलीं- ‘दिल में हमेशा रखूंगी’

Summary :

छोटे परदे की मशहूर अदाकारा कही जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान अक्सर ही अपनी क्यूटनेस और अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बन ली हैं। सुम्बुल तौकीर खान ने बिग बॉस के घर में भी अपने गेम से हर किसी को अपना दीवाना बना दी थी।

छोटे परदे की मशहूर अदाकारा कही जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान अक्सर ही अपनी क्यूटनेस और अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बन ली हैं। सुम्बुल तौकीर खान ने बिग बॉस के घर में भी अपने गेम से हर किसी को अपना दीवाना बना दी थी। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अब एक इमोशनल सा पोस्ट शेयर कर दिया हैं 
दअरसल सुम्बुल का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट देखने के बाद ऐसा लग रहा है की सुम्बुल के किसी करीबी ने उनका साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया हैं।  सुंबुल ने ब्रेसलेट के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए अपनी बिल्ली के बारे में लिखा, क्लाउड मैं तुमसे प्यार करती हूं मैं तुम्हें अपने दिल में हमेशा के लिए सुरक्षित रखूंगी।

तुम्हें शांति मिले मेरे बच्चू तुम हमारे साथ केवल एक महीने रही लेकिन तुमने यादों को हमेशा के लिए संजो लिया मिस यू और मैं हमेशा तुम्हे प्यार करती रहूंगी। मालूम हो कि सुंबुल तौकीर खान का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए सुंबुल को हौसला दे रहे हैं।
बता दे की एक्ट्रेस सॉइल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ हाल ही में सुम्बुल ने अपना खुद का घर भी खरीद लिया हैं। इस बात की जानकरी भी सुम्बुल ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की थी। 
सुंबुल तौकीर खान ने कई टीवी शो में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। हालांकि उन्हें असल पहचान टीवी शो इमली से मिली थी। इसके बाद बिग बॉस 16 में आने के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता और भी बढ़ गई

Desk Team