वैसे तो आपने बॉलीवुड में कई बार दोस्ती के चर्चा सुनी होगी पर आज हम आपको बताने जा रहे उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जिन्होंने दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश की है जिसे पूरा बॉलीवुड सराहता है। इन स्टार्स की दोस्ती कुछ वक्त की नहीं है की एक फिल्म में साथ काम करने पर दोस्ती हुई और फिर अलग हो गए बल्कि ये सितारे लम्बे समय से दोस्ती निभा रहे है और वक्त चाहे जैसा भी हो अच्छा या बुरा इन्होने अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ा। आइये नज़र डालते है बॉलीवुड की उन मशहूर दोस्तों की जोड़ी पर ।
1.सलमान खान और अजय देवगन
आप लोगों में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे की सलमान खान और अजय देवगन बहुत पुराने और अच्छे दोस्त है। इसी के चलते अजय ने सलमान की फिल्म ‘रेडी’ में एक केमियो किया था और जिसके बाद सलमान ने भी ‘सन ऑफ़ सरदार’ में आइटम नंबर किया।
2.शाहरुख़ खान और जूही चावला
इन दोनों स्टार्स की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है और बहुत वक्त से ये दोनों एक दूसरे से दोस्ती निभा रहे है। हाल ही में जूही चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की 1998 में विदेश में शूटिंग के दौरान जूही की माँ का निधन हो गया था, उस वक्त शाहरुख़ ने ही उन्हें संभाला और तब से उनकी दोस्ती एक नए आयाम तक पहुंची है।
3.करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
इन दोनों की दोस्ती शायद बॉलीवुड में सबसे पुरानी दोस्ती कही जा सकती है जिनके बीच आज तक कोई ऐसा विवाद नहीं हुआ जिससे दोनों एक दूसरे से नाराज़ हुए है , अक्सर करीना और अमृता एक दूसरे की तारीफ करते देखे जा सकते है।
4.मिका और प्रीतम
बहुत काम लोग इस बाकरे में जानते है की मीका और प्रीतम काफी गहरे दोस्त है अक्सर ये दोनों एक दूसरे का काम बगैर फीस के करते है जिससे इनकी दोस्ती के बारे में पता चलता है।
5.सलमान और संजय
बीच-बीच में कई बार इन दोनों सितारों के बीच विवाद की खबरे आयी पर आप शायद नहीं जानते सलमान और संजय लम्बे समय से खास दोस्त रहे है और इन्होने एक दूसरे का साथ हमेशा दिया है।


Download Android App
Download iOS App









