बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने कुछ समय ही पहले बेटे को जन्म दिया है। रंगोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रंगोली ने अभी कंगना और अपने बेटे की एक प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कंगना और रंगोली का बेटा पृथ्वी राज चंदेल इस तस्वीर में बहुत अच्छे लग रहे हैं। रंगोली के बेटे तीन महीने के हो गए हैं और इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर की टोपी पहनी हुई है। इस तस्वीर में पृथ्वी की क्यूटनेस साफ दिखाई दे रही है और ऐसा कहा जा सकता है कि तैमूर और अबराम की क्यूटनेस पर भारी पड़ सकती है।
बता दें, साल 2006 में रंगोली देहरादून में एसिड अटैक का शिकार हुईं थी और इसके बाद से ही वह मुंबई में अपनी बहन कंगना के साथ रहने लगीं थी।
यहां रंगोली का लंबे वक्त तक इलाज चला और इसके बाद उन्होंने कंगना के काम को संभाला। रंगोली ने 2011 में बिजनेसमैन अजय चंदेल से शादी की थी और नवंबर 2017 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।
रंगोली साल 2014 से ही कंगना की मैनेजर के तौर पर काम कर रहीं थी लेकिन पिछले साल की शुरुआत में उन्होंने कंगना के लिए काम करना छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने की कई बार खबरें मीडिया में आईं।
हालांकि, इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए रंगोली ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं कंगना के साथ तबसे हूं जबसे उसने अपने करियर की शुरुआत की है और उसने मेरा करियर बनाने में काफी मदद की है।
मैंने गर्भवती होने की वजह से काम से छु्ट्टी ले ली थी। बता दें, रंगोली, ऋतिक के साथ हुए विवाद में भी हमेशा कंगना का साथ देते हुए नजर आईं है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App










