अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दुनिया भर में अपना जादू चलाने वाले टाइगर श्रॉफ इन दिनों जमकर चर्चा में छाए हुए हैं। दरअसल एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्टर के साथ लीड रोल में तारा सुतरिया दिखाई देंगी। ऐसे में ये दोनों ही स्टार इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसके अलावा टाइगर और तारा दोनों मंदिर और दरगाह में भी मत्था टेकने पहुंच रहे हैं।

अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘हीरोपंती 2’ को साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित किया जा रहा है। पूरी ही टीम फिल्म के प्रचार में जरा भी कमी नहीं छोड़ रही है। फिल्म के गाने अभी से दर्शकों के बीच छाए हुए है, वहीं अब जब फिल्म रिलीज होने में महज एक दिन शेष रह गया है तो ऐसे में फिल्म के स्टार कास्ट दुआ मांगने के लिए मुंबई में अल्लाह के दरबार पहुंचे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

टाइगर-तारा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर
फिल्म के रिलीज होने के करीब दो दिन पहले यानी 27 अप्रैल को ये दोनों स्टार अपनी फिल्म की कामयाबी की दुआ मांगने के लिए मुंबई स्थित ‘माहिम दरगाह’ पहुंचे। जहां दोनों ने माथा टेका साथ ही फूलों की चादर चढ़ाई। इस दौरान तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। जहां एक्टर ने पिंक कुर्ता और सिर को अपने रूमाल से ढाका हुआ था तो वहीं तारा वाइट और गोल्डन कलर का सूट पहने स्पॉट हुई। इस बीच एक्ट्रेस ने सिर को अपने दुप्पटे से ढाका हुआ था।
यही नहीं दरगह पर माथा टेकने के बाद ये दोनों सितारें मुंबई में ही स्थित ‘बबलू नाथ मंदिर’ में दर्शन करने ने लिए पहुंचे। जहां दोनों पैपराजी को पोज देते हुए भी नजर आये। मालूम हो टाइगर अपनी हर फिल्म के रिलीज होने से पहले भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं और उन्होंने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ शुक्रवार यानी 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में उनके साथ तारा सुतरिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं। बता दें, इससे पहले तारा और टाइगर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में स्क्रीन साझा कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



