बताया अनपढ़-गंवार…Samantha Ruth Prabhu को किसने और क्यों दी थी जेल भेजने की धमकी

Summary :

वायरल इंफेक्शन सलाह पर सामंथा को जेल की धमकी

सामंथा रुथ प्रभु को सोशल मीडिया पर वायरल इंफेक्शन के घरेलू नुस्खे के कारण जेल भेजने की धमकी मिली। डॉक्टर एबी फिलिप्स ने सामंथा की सलाह को खतरनाक बताया, जिससे विवाद बढ़ा। सामंथा ने सफाई दी कि उनका इरादा नेक था। बैडमिंटन चैंपियन ज्वाला गुट्टा ने भी सवाल उठाए।

साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में जन्मीं सामंथा ने एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सामंथा के पिता तेलुगू और मां मलयाली हैं। परिवार में वह सबसे छोटी हैं और उनके दो बड़े भाई हैं- जोनाथन और डेविड।

सामंथा जितनी अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं, उतनी ही अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पिछले साल एक पोस्ट की वजह से तो वह इतने बड़े विवाद में फंस गई थीं कि उन्हें जेल भेजने की धमकी तक मिल गई थी। लेकिन क्या वो विवाद आइए जानते है.

Samantha Ruth Prabhu

वायरल इंफेक्शन वाला विवाद

हुआ यूं कि सामंथा ने एक बार सोशल मीडिया पर वायरल इंफेक्शन से राहत के लिए एक घरेलू नुस्खा शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि नेबुलाइजर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिस्टिल्ड वॉटर मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। इस सलाह पर डॉक्टर एबी फिलिप्स ने जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सामंथा को मेडिकल साइंस की जानकारी नहीं है और उनकी यह सलाह लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है। डॉक्टर ने उन्हें यहां तक कहा कि उन पर केस होना चाहिए। जवाब में सामंथा ने सफाई दी थी कि उन्होंने ये सुझाव अच्छी नीयत से दिया था और उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

Samantha Ruth Prabhu

ज्वाला गुट्टा ने भी उठाए थे सवाल

सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, बैडमिंटन चैंपियन ज्वाला गुट्टा ने भी सामंथा से सवाल किया था। उन्होंने कहा था कि अगर इस तरह के इलाज से किसी की तबीयत बिगड़ती है, तो क्या सामंथा उसकी जिम्मेदारी लेंगी? ज्वाला ने यह भी कहा कि भले ही इरादा नेक हो, लेकिन बिना एक्सपर्टीज के दवाई जैसी सलाह देना सही नहीं है।

Samantha Ruth Prabhu

सुर्खियों में रही पर्सनल लाइफ

सामंथा की लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। एक वक्त था जब वह एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही थीं, लेकिन 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद नागा चैतन्य उनकी जिंदगी में आए। दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और 2021 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली है।

Beer समझकर एक्टर Paresh Rawal पीते थे अपना यूरिन, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

अब अफवाहें उड़ रही हैं कि सामंथा और निर्देशक राज निदिमोरु एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। दोनों को तिरुपति मंदिर और पिकलबॉल टूर्नामेंट में साथ देखा गया है। हालांकि, अभी तक दोनों ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

Samantha Ruth Prabhu

गंभीर बीमारी से लड़ रही सामंथा

सामंथा इन दिनों मायोसिटिस नाम की ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें 2022 में इस बीमारी का पता चला था और तब से वह अपना इलाज करवा रही हैं। बावजूद इसके, वह न सिर्फ प्रोफेशनली एक्टिव हैं बल्कि अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। सामंथा की जर्नी आज के समय में लाखों लोगों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है.

Yashika Jandwani