Holi के मौके पर ये गाने बांध देंगे समा, एक बार जरूर सुनें बॉलीवुड के टॉप-10 होली Songs

Summary :

Top 10 Bollywood Holi Songs: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि धूम मचाने का भी है और धूम कैसे मचती है नाच और गाने के साथ. होली सेलिब्रेशन को दोगुना करने के लिए अक्सर लोग धमाल मचाने वाले गाने डीजे पर बजाते हैं. पुराने गानों से लेकर ट्रेंडिंग तक ये गाने अलग ही माहौल बना देते हैं. इस त्योहार के कुछ दिन पहले से ही लोग तैयारी में जुट जाते हैं और अपनी प्ले लिस्ट भी तैयार कर लेते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से एवरग्रीन गानें हैं, जो कि आपको…

Top 10 Bollywood Holi Songs: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि धूम मचाने का भी है और धूम कैसे मचती है नाच और गाने के साथ. होली सेलिब्रेशन को दोगुना करने के लिए अक्सर लोग धमाल मचाने वाले गाने डीजे पर बजाते हैं. पुराने गानों से लेकर ट्रेंडिंग तक ये गाने अलग ही माहौल बना देते हैं. इस त्योहार के कुछ दिन पहले से ही लोग तैयारी में जुट जाते हैं और अपनी प्ले लिस्ट भी तैयार कर लेते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से एवरग्रीन गानें हैं, जो कि आपको होली के जश्न में बजाने ही चाहिए.

1. Balam Pichkari- Yeh Jawaani Hai Deewani

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ये जवानी है दिवानी का ये गाना आज भी हर होली पार्टी की जान है. क्योंकि इस गानें के लिरिक्स और धुन हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देती है.

2. Awadh Me holi- Rajiv Aacharya

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

टी सीरीज का गाना अवध में होली, ब्रज में होली इन दिनों खूब बज रहा है. खास तौर पर लोग इसके बोलों से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं. आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

3. Rang Barse- Silsila

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार पर फिल्माया ये गाना आज भी लोग चाव से सुनते हैं. सालों साल से बजने वाला ये गाना आज भी डीजे की जान है.

4. Holi Ke Din Dil Khil Jate Hai- Sholay

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

होली के दिन ये गाना भी खूब बजता है. शोले फिल्म का ये गाना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था. जो कि आज तक हर होली पार्टी की जान बना हुआ है.

5. Aaj Na Chodenge- Kati patang

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

ये गाना होली के दिन को रंगीन बना देता है. क्योंकि इसमें होली के रंग के साथ थोड़ा नटखटपना भी देखने को मिलता है. वहीं लोग भी इस गाने पर खूब नाचते हैं.

6. Ang Se Ang Lagana- Darr

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला अहम भूमिका में थे. होली पर ये गाना अक्सर पार्टी की जान माना जाता है.

7. Holi Khele Raghuveera- Baghbaan

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म का ये गाना बहुत मशहूर हुआ था. इसे होली में जरूर बजाया जाता है.

8.Go Pagal- Jolly LLB 2

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

अमृता राव और अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म का ये गाना यंग जनेरेशन में खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इस गाने की बीट काफी हद तक पॉप म्यूजिक से मिलती-जुलती है.

9. Jai Jai Shivshankar- War

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

होली पार्टी में ये गाना भी डीजे पर खूब बजता है. इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने गजब का डांस किया था और दोनों एकटर्स होली के रंग में रंगे दिखाई दिए थे.

10.Waqt: The Race Against Time

Top 10 Bollywood Holi Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs (Source: Social Media)

Do Me A Favor Let’s Play Holi, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का ये डांस नंबर DJ पर खूब बजता है और असकी धुन पर अक्सर लोगों को थिरकने का मन कर जाता है.

Top 10 Bollywood Holi Songs: जानकारी के लिए आपको बता दें कि, इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से होलिका दहन 3 मार्च की जगह 2 मार्च को ही किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. इससे पहले सूतक लग जाएगा जिस वजह से रंगों से परहेज किया जाएगा. ऐसे में होलिका दहन करके आप अपने कष्टों के निवारण की पूजा कर सकते हैं और 4 मार्च को अपने परिवार के लोग और दोस्तों के साथ रंगों की होली भी खेल सकते हैं.

Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।