बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को कश्मीर यात्रा के दौरान व्लॉग पोस्ट करने पर ट्रोल किया गया। स्वरा भास्कर को बीजेपी नेता की पोस्ट पर टिप्पणी करने के बाद निशाना बनाया गया। सुरभि चंदना और अरमान मलिक भी बेवजह ट्रोलिंग की चपेट में आए।
सेलेब्स को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कहर झेलना पड़ रहा है। दीपिका और शोएब को कश्मीर यात्रा के व्लॉग पर ट्रोल किया गया। स्वरा भास्कर को बीजेपी सरकार पर टिप्पणी के बाद निशाना बनाया गया। सुरभि चंदना और अरमान मलिक भी बिना वजह ट्रोल हुए। यह मामला सेलेब्स की निजी जिंदगी पर असर डाल रहा है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम- पहलगाम आतंकी हमले से पहले दीपिका और शोएब कश्मीर घूमने गए थे और वहां की वादियों से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे थे। फैंस के लगातार कमेंट के चलते शोएब ने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ”हैलो दोस्तों, आप हमारी सलामती के लिए फिक्रमंद थे। हम सब सेफ हैं, ठीक हैं। आज ही सुबह हमने कश्मीर छोड़ दिया था और हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच चुके हैं। आपकी फिक्र के लिए शुक्रिया। हमारा नया व्लॉग जल्द ही आएगा।” पोस्ट में व्लॉग का जिक्र करने पर लोग भड़क उठे।
एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘न्यू व्लॉग कमिंग सून… सच में, आप आतंकी हमले में पीड़ितों के लिए कुछ नहीं कहेंगे। इसमें भी सिर्फ व्लॉग की पड़ी है। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो आपके चैनल को सब्सक्राइब कर आपको देखते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ’25 से ज्यादा लोग मारे गए और आपका लोगों के लिए मैसेज और फिक्र सिर्फ आपके व्लॉग के बारे में है। शर्म आनी चाहिए।’
स्वरा भास्कर- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर यूं तो ट्रोल होती रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पोस्ट के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारने की खबर पर गुस्सा जाहिर करते हुए बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट किया था- ”आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े।” उनके इस पोस्ट के जरिए बीजेपी पर तंज कसते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘बताओ, 67 साल की ज्यादातर कांग्रेस सरकार में ये न करना पड़ा… 2014 की ‘असली आजादी’ के बाद क्या हाल हो गया?’
इस पर एक्स यूजर्स ने स्वरा को आड़े हाथों लिया और उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ‘ये जो कलमा पढ़ना सीखना पड़ रहा है, उसकी बुनियाद 67 साल कांग्रेसी सरकार रही है, इसीलिए ही तो ये दिन देखना पड़ रहा है।’, दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आपने तो प्रैक्टिस कर लिया होगा बढ़िया से, आप पूरी तरह से सेफ हो.. आप कश्मीर घूमने जा सकती हो।’, अन्य यूजर ने लिखा- ‘शर्म आती है तुम्हारे जैसे लोगों पर, जो इस हालात में भी राजनीति करने के बारे में सोच रहे हैं।’
सुरभि चंदना- टीवी एक्ट्रेस सुरभि को हाल ही में बेवजह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, उनकी शक्ल युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा से काफी मिलती है। तलाक को लेकर लोगों ने उन्हें धनश्री समझ लिया और ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘युजी भाई को तलाक क्यों दिया?’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘चहल भाई को धोखा दे दिया। उनके साथ आपने सही नहीं किया।’
अरमान मलिक- सिंगर अरमान मलिक को भी बिना किसी कारण ट्रोल किया गया। लोग उन्हें यूट्यूबर अरमान मलिक समझकर टैग करने लगे और जमकर ट्रोल करने लगे। आपको बता दें यूट्यूबर अरमान मलिक की दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं, जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। कुछ लोग सिंगर को यूट्यूबर अरमान मलिक समझकर टैग कर देते हैं। इस बेवजह ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक पोस्ट किया और कहा कि लोग यूट्यूबर को उनके नाम से टैग कर रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें यूट्यूबर अरमान मलिक समझकर गलत तरीके से टैग न करें।


Download Android App
Download iOS App



