राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली और अमेठी जाएंगे, जहां वे सोलर रूफ प्लांट का उद्घाटन करेंगे और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष 29 को रायबरेली और 30 अप्रैल को अमेठी के दौरे पर रहेंगे। अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने बताया कि पहले दिन राहुल गांधी रायबरेली स्थित कुंदनगंज में मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी इसके बाद नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और सिविल लाइन्स में दिशा बैठक में भाग लेंगे। साथ ही अन्य कराए जाने वाले कार्यों पर अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। रेल कोच फैक्ट्री, लालगंज का भ्रमण भी करेंगे। डलमऊ के मुराई बाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करके उनसे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद अमेठी में गन फैक्ट्री एवं इंडो-रसियन रायफल्स कोरवा में भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इन्दिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
राहुल गांधी को लेकर Anurag Thakur का बड़ा बयान, जो कहा कर देगा हैरान !सुनिए
राहुल के दौरे को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। इससे पहले वह 20 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए थे। ज्ञात हो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र और गढ़ दोनों में सक्रिय हैं। वह बीते दिनों रायबरेली के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया था। इसके बाद एक बार फिर वह अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अपने गढ़ अमेठी पहुंच रहे हैं। इस दौरान यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
राहुल गांधी साल 2004 से लेकर 2019 तक अमेठी के सांसद रहे हैं। हालांकि, गांधी परिवार के अमेठी के किले को 2019 में स्मृति ईरानी ने ध्वस्त किया था , जब उन्होंने 55,000 से अधिक मतों के अंतर से राहुल गांधी को मात दी थी। इसके बाद 2024 में यहां कांग्रेस ने गांधी परिवार के खास रहे किशोरी लाल को टिकट दिया और विजय हुए।


Download Android App
Download iOS App



