कपिल शर्मा के दूसरी बार पिता बनने पर भारती सिंह से लेकर अर्चना पूरण सिंह तक ने इस अंदाज में दी बधाई

Summary :

टीवी के सबसे सफल कॉमेडियन में से एक कहे जाने वाले कपिल शर्मा के घर बीते दिन फिर से किलकारी गूंजी है।

टीवी के सबसे सफल कॉमेडियन में से एक कहे जाने वाले कपिल शर्मा के घर बीते दिन फिर से किलकारी गूंजी है। दरअसल कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। गिन्नी ने 1 फरवरी 2021 को एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में कपिल ने जब से बेटे की न्यूज को सोशल मीडिया माध्यम बताया तभी से बधाई देने वालों का तांता लगा हआ है। इस दौरान कपिल के खुद के शो से भारती सिंह से लेकर अर्चना पूरण सिंह,सुमोना चक्रवर्ती,कीकू शारदा और करणवीर बोहरा समेत तमाम स्टार्स ने उन्हें बेटे होने पर बधाईयां दी हैं। 
भारती बोलीं फैमिली हो गई पूरी…
इस दौरान मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने कपिल की वाइफ की बेबी शावर की एक तस्वीर साझा करके लिखा है बेटा हुआ है। मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए 1 फरवरी हमेशा स्पेशल रहेगी। मेरा जूनियर कपिल, मेरे लिए तू बहुत खुशियां लेकर आया है। मैं इस खुशी को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती। मेरे भाई की फैमिली आज पूरी हो गई। कपिल भाई आपको पैरंटल लीव लेनी चाहिए और अपने एंजल्स के साथ वक्त बिताना चाहिए। छोटे बेबी पर कृपा बनाए रखे। मैं तुम्हें गोद में उठाने का इंतजार कर रही हूं।


अर्चणा पूरण सिंह
वहीं अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा,मम्मी और डैडी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अब अनायरा का छोटा भाई आ गया है। अब तुम्हारी फैमिली में डबल क्यूटनेस और डबल हैपीनेस है।

सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना चक्रवर्ती ने ट्वीट करके कपिल को विश किया और लिखा  बहुत बहुत बधाई..गिन्नी और जूनियर कपिल को बहुत सारा प्यार।

कीकू शारदा 
कीकू शारदा ने ट्वीट किया, ‘बहुत बहुत बधाई भाई। आने वाले खुशनुमा दिनों को इंजॉय करो। फैमिली को ढेर सारा प्यार।

करणवीर बोहरा 

अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी कपिल को बधाई दी और लिखा, ओम नम: शिवाय। भाई और भाभी को बधाई।  

रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा,मुबारक हो मेरे भाई। यह बहुत अच्छी खबर है। भगवान आपके परिवार को अच्छी सेहत, लंबी उम्र और भरपूर प्यार दें।

सोफी चौधरी

कपिल को विश करते हुए सोफी चौधरी ने लिखा आप चारों को प्यार। आपको भगवान हमेशा आशीर्वाद दें। गिन्नी को बहुत प्यार और आप सभी को बहुत मुबारक।

Desk Team