टीवी के मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma ने बढ़ाया अपना वजन, लोगों ने दी कुछ इस तरह अपनी प्रतिक्रिया

Summary :

कॉमेडियन Kapil Sharma काफी समय से सुर्खियों से गायब हैं। कपिल शर्मा लंबे वक्त से बुरे दौर से गुजर रहे हैं। और इसके लिए कोई और नहीं बल्कि वह खुद

कॉमेडियन Kapil Sharma काफी समय से सुर्खियों से गायब हैं। कपिल शर्मा लंबे वक्त से बुरे दौर से गुजर रहे हैं। और इसके लिए कोई और नहीं बल्कि वह खुद जिम्मेदार हैं। अपनी सफलता को वह ठीक से पचा नहीं पाए। शराब के नशे में झगड़े किए।

शूटिंग करने के लिए जो अनुशानसन चाहिए वह अब कपिल से बिल्कुल गायब हो गया। लिहाजा उनकी इन्हीं हरकतों के चलते उनके सभी शो बंद हो गए और लोकप्रियता में भारी गिरावट आ गई। बता दें कि कपिल शर्मा ने अब सार्वजनिक स्थानों पर भी जाना छोड़ दिया है। और अब तो सोशल मीडिया से भी उन्होंने दूरी बना ली है।

सोशल मीडिया पर कपिल की तस्वीरें हुई वायरल

Kapil Sharma का एक तस्वीर हाल ही में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है । जिसमे साफ़ दिख रहा है उनका बड़ा हुआ वजन और जैसे वह अपने शो के दौरान दिख रहे थे अब उससे काफी अलग दिख रहे हैं । एक साधारण टी शर्ट और नीली टोपी में पहने हुए, वह कैमरे पर मुस्कुराया और अपने पालतू कुत्ते के साथ हैं । कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अपने पैट चीकू के फोटो शेयर करके कैप्शन दिया..क्या यह प्यारा नहीं है?

बता दें की Kapil Sharma के प्रशंसकों को अभी भी कपिल को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं और टीवी पर जल्द से जल्द उनकी वापसी चाहते हैं ।

ट्विटर को देखने के बाद लोगो ने दी अपनी प्रतिक्रिया दी….

कपिल को पहले जुलाई में देखा गया था काफी मोटा

Kapil Sharma सालों तक करोड़ों लोगों को वीकेंड पर हंसी और फन का डोज देने वाले शख्स रहे हैं। अपने मारक जुमलों और स्टाइल के चलते उन्होंने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना ली थी। कभी स्लिम-ट्रिम दिखने वाले इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन कहलाने वाले कपिल शर्मा अब कुछ ऐसी हालात हो गई है कि उन्हें कोई पहचान तक नहीं पा रहा है।

Kapil Sharma की हाल ही में एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह विदेश के एक मॉल में कुछ शॉपिंग करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले के मुताबिक हद से ज्यादा ही मोटे हो गये हैं।

देखने में यह मालूम पड़ रहा है कि Kapil Sharma की यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज की है। फिलहाल उनकी निकली हुई तोंद की वजह से यह फोटो सोशल मीडिया पर और भी वायरल हो रही हैं।  इस ताजा फोटो में भी नजर आ रहा है। वे बेहद मोटे और थुलथुले नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि तनाव के कारण वे ज्यादा खा रहे हैं और एक्सरसाइज़ करना बंद कर दिया है।

Kapil Sharma से जुड़े सूत्रों के अनुसार कपिल ने ये छुट्टियां रिलैक्स होने के लिए बीता रहे हैं। वे तरोताजा होकर फिर से नई शुरुआत करेंगे। इन दिनों वे काम करने मूड में बिलकुल भी नहीं हैं और यही कारण है कि उनका वजन भी बढ़ गया है। जब वे काम पर लौटेंगे तो फिर से फिट हो जाएंगे।

Kapil Sharma लम्बे समय के बाद एअरपोर्ट पर कुछ ऐसे बुरे हाल में दिखे की पहचान नहीं पाएंगे आप

https://twitter.com/TheKhbri/status/1015104815217639425

सोशल मीडिया पर आई पोस्ट पर यह बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा की यह तस्वीर एम्सटरडम के सुपरमार्केट की है।जिसमें उनका पेट निकला हुआ है और आंखें काफी सूजी हुई है, जिससे वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा की इस तस्वीर को लेकर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिये हैं।

सूत्रों के मुताब‍िक ग्रीस में Kapil Sharma अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हेल्दी फूड खाने के साथ कप‍िल स्ट्रेस फ्री लाइफ बिता रहे हैं। ग्रीस में जल्द कप‍िल को उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी भी ज्वाइन करेंगी। बता दें प‍िछले द‍िनों सामने आई कप‍िल की तस्वीरों ने सभी को चौंका द‍िया था। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें उनके खराब सेहत का पूरा हाल बता रही थीं।

Desk Team