आजकल यू-ट्यूब पर कांपिटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसी कांपिटीशन के बीच नाम कमाया यू-ट्यूब के फेमस और फनी यू-ट्यूबर ‘ रियल शिट ग्रुप’ ने। जिन्होंने वर्ष 2015 में अपने करियर की शुरुआत यू-ट्यूब से की लेकिन सफलता ने जल्दी कदम नहीं छुुए, लेकिन उन्होंने धैर्य रखा और मेहनत करते चले गए और आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है।
इस ग्रुप की सफलता के पीछे दिल्ली के पियूष गुर्जर, दीपक चौहान और शुभम गांधी है। इन तीनों की वाइन्स आज पूरे देश में लोकप्रिय हो गई है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी की आज उनके वीडियोज कई मीलियन व्यूज, लाइक्स और कॉमेंट्स मिलते हैं। गत दिनों तीनों ने पंजाब केसरी संस्थान में शिरकत की और अपनी निजी जिंदगी और फ्यूचर प्लैंस पर बातचीत की…
स्कूलों में दूसरों को हंसाने में आता था मजा
बातचीत के दौरान तीनों ने बताया कि वे बचपन से एक ही स्कूल में पढ़े हैं और बैस्ट फ्रैंड्स रहे हैं। वे स्कूल में अपनी डायलॉगबाजी से दूसरों को खूब हंसाते रहते थे। इसके बाद दीपक से एमीटी यूनीवर्सिटी और पीयूष तथा शुभम ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.कॉम के विद्यार्थी रहे हैं। इस दौरान भी वे कॉलेज में अपनी मस्ती करते रहते हैं और दूसरों को हंसाते थे।
रैप में भी अजमाएंगे हाथ
‘रियल शिट ग्रुप’ ने अपने फ्यूचर प्लैंस के बारे में बताते हुए कहा कि वे वाइंस और प्रैंक बनाने के बाद रैप में भी हाथ अजमाएंगे। कुछ समय बाद उनका एक गाना लांच होने वाला है जिसमें उन्होंने रैप गाया है।
दोस्तों ने किया सपोर्ट
शुरूआत में जब व्यूज और लाइक्स नहीं मिलते थे तो बहुत निराश हो जाते थे, लेकिन दोस्तों ने हमेशा से हमें सपोर्ट किया और आज हम यहां पर है। फैमिली सपोर्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि फैमिली ने पहले सपोर्ट नहीं किया लेकिन अब वह भी समझ रही है कि हम कुछ अच्छा कर रहे हैं।
हेटर्स से भी मिलती है कुछ अच्छा करने की प्रेरणा
जब हमारी वीडियोज पर गंदे कॉमेंट्स होते हैं तो उनसे भी हमें कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। वे हमें एक सीख देते हैं कि आपको इससे अच्छा करना है। पियूष ने कहा कि शुरुआत में हम ऐसे कॉमेंट्स देखकर दुखी हो जाते थे लेकिन अब इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझते हैं।


Download Android App
Download iOS App








