रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से हुई फेमस एक्ट्रेस उर्फी जावेद लगातार अपने फैशन को लेकर आए दिन खबरों में बनीं रहतीं हैं। कभी बोल्ड ड्रेस पहनकर तो कभी अपने नाम की स्पेलिंग बदलकर। उर्फी का ड्रेसिंग सेंस हर किसी का अपनी तरफ ध्यान खींच ही लेता है। बता दें, उर्फी के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर आम यूज़र्स ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटीज भी उन्हें ट्रोल करते दिखें हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को इग्नोर कर पाना लोगो के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। तो वहीं अपनी ड्रेस को कई बार उर्फी खुद ही बनाती हैं। लेकिन इस बार उर्फी अपने कपड़ों से नहीं बल्कि फूलों के जरिए धमाल मचाती नज़र आ रहीं हैं।

आपको बता दें, उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो येलो फूलों से बनी बिकिनी पहने हुए नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो को ध्यान से देखने पर समझ आएगा कि उर्फी जावेद ने बिकिनी के ऊपर ही इन फूलों को चिपकाया हुआ है। इस वीडियों में उर्फी काफी हॉट और बोल्ड पोज़ देती नज़र आ रहीं हैं। इस बोल्ड वीडियो से उर्फी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। और साथ ही इस वीडियो में दिख रही उर्फी की फूलों वाली बिकिनी ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

वैसे देखा जाए तो उर्फी जावेद को ट्रोल करने वालों की संख्या बड़ी होती है लेकिन कुछ लोग उनकी तारीफें भी करते नहीं थकते हैं। उर्फी की इस लेटेस्ट वीडियो पर फैंस लाइक के साथ कईं तमाम लोग कॉमेंट कर रहें है। इस वीडियो में उर्फी को देखते ही एक शख्स ने कॉमेंट कर लिखा है, “आपका कॉन्फिडेंस गजब है, हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट कर ही लेती हैं।” तो कोई फैन उन्हें ‘गॉर्जियस’ कह रहा है, तो कोई उन्हें ‘हॉट’ बता रहा है। तो कईं फैंस उर्फी को दिल वाला इमोजी भेज रहें हैं।

वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनकी जबरदस्त ट्रोलिंग भी कर रहें हैं। उन्हें ट्रोल करने वाले एक यूज़र ने कॉमेंट कर लिखा है, “यार तुम्हारा लेवल ही अलग है।” तो वहीं कुछ यूज़र्स ने तो उर्फी को गाय और बकरी से दूर रहने की सलाह दे दी।
साथ ही बता दें कि बीते कुछ समय से उर्फी जावेद की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है और इस बात का पूरा-पूरा फायदा एक्ट्रेस उठा लेना चाहती हैं। हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो अपने नाम की स्पेलिंग बदल रहीं हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस बात की गुजारिश की थी कि अबसे उनका नाम ऐसे ही लिखा जाए। और अब उर्फी जावेद ने अपना नाम के स्पेलिंग Urfi से Uorfi कर दी है।
वेल आपको कैसी लगी उर्फी की ये लेटेस्ट वीडियो, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।


Download Android App
Download iOS App



