बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर। ऐसे में इस वक़्त उर्वशी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गयी हैं। लेकिन इस बार उर्वशी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे हर कोई उनका दीवाना होते जा रहा हैं। दरअसल उर्वशी रौतेला कांस 2023 के रेड कारपेट पर पहुंच गयी हैं। जहां एक्ट्रेस अपने लुक से हर किसी को घायल करने में लगी हुई हैं।

बता दे की उर्वशी ने कांस के रेड कारपेट पर पहले दिन अपने लुक और अपने नेकलेस से तो सबको हैरान किया ही था। वही दूसरे दिन भी उर्वशी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर किसी की नजरें उनसे हटने को तैयार नहीं हैं। उर्वशी रौतेला ने कांस फेस्टिवल के दूसरे दिन रेड कारपेट पर वॉक किया।

इस दौरान उर्वशी रौतेला ने ऑरेंज कलर का बिल्विंग सिल्हूट रफल्ड गाउन पहना। अपने लुक को ग्लैमरस रखते हुए एक्ट्रेस ने ब्राइट आई मेकअप, ब्लश चीकबोन्स और ग्लॉसी लिपस्टिक कैरी की। वहीं बालों का हाई बन उनके लुक को कंप्लीट करता नजर आया।

खबरों की माने तो उर्वशी के लुक को देखते हुए कहा जा रहा है की उर्वशी रौतेला इस साल कांस में दिवंगत एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक पेश करेंगी। उर्वशी एक फोटोकॉल लॉन्च इवेंट में भाग लेंगी, जहां उन्हें परवीन की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोग्राफी परवीन बाबी को ट्रिब्यूट होगी। बता दे की यह उर्वशी का कांस में दूसरा साल हैं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में कांस में डेब्यू किया था।

वही उर्वशी के पहले दिन के लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे जहां उर्वशी ने फ्रांस में हो रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर उर्वशी ने पिंक कलर का फिल वाला गाउन पहना था। इस आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

उर्वशी रौतेला ने पिंक गाउन पहने अपने बार्बी डॉल वाले लुक से वहा आये हर एक इंसान को अपना दीवाना ही बना दिया। उर्वशी ने अपने कान्स रेड कार्पेट लुक पर पिंक गाउन के साथ हाई जूड़ा बनाया हुआ था। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऐन्टिक ज्वैलरी के रूप में मगरमच्छ के डिज़ाइन का नेकपीस और मैचिंग एयरिंग्स भी कैरी किये हुए थे जिस पर सभी की नजरें टिक गई।


Download Android App
Download iOS App



