Ramayana BO Collection Day 7: दिवाली के बाद भी दर्शकों पर छाया फिल्म का जादू, जानें कुल कमाई

Summary :

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana Box Office Collection Day 7) ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने महज 7 दिनों के भीतर भारत में 500 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 900 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म के सातवें दिन के आंकड़े और इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता के बारे में।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिवाली की छुट्टियों का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है।

खास बात यह है कि बुधवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने शानदार कमाई की। सातवें दिन के कलेक्शन के साथ ही ‘रामायण‘ ने भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म आने वाले दिनों में कमाई के कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।

7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’

Ramayana BO Collection Day 7
Ramayana BO Collection Day 7 ( Source: Social Media) 

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने पहले हफ्ते में ही अपनी शानदार कमाई से सभी का ध्यान खींच लिया है। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को करीब 70.65 करोड़ रुपये का भारतीय नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म की शुरुआत 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हुई थी। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने करीब 48.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 69.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार वापसी की। रविवार को 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

लेकिन असली कमाल सोमवार को देखने को मिला, जब फिल्म की कमाई बढ़कर 107.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मंगलवार को भी फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये कमाए। वहीं बुधवार को 70.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये हो गया है।

‘बाहुबली 2’ को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड, हिंदी वर्जन का भी जलवा

Ramayana Movie Collection
Ramayana Movie Collection ( Source: Social Media) 

‘रामायण‘ की कमाई सिर्फ करोड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड भी बना रही है। सातवें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म ने भारत में 511.10  करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी वर्जन में प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2‘ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह रणबीर कपूर के करियर और फिल्म की टीम के लिए बड़ी अचीवमेंट मानी जा रही है।

फिल्म की कमाई में हिंदी के साथ-साथ दूसरी भाषाओं का भी योगदान है। सातवें दिन के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी वर्जन ने करीब 58 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा कन्नड़ में 4.50 करोड़, मलयालम में 2.75 करोड़, तेलुगु में 2.75 करोड़ और तमिल में 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

इससे साफ है कि फिल्म को सिर्फ हिंदी दर्शकों का ही नहीं, बल्कि अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों का भी अच्छा साथ मिल रहा है।

दुनियाभर में भी मचा रही धमाल, अब आगे की कमाई पर टिकी नजरें

Ranbir Kapoor Ramayana
Ranbir Kapoor Ramayana ( Source: Social Media) 

भारत में शानदार परफॉरमेंस के साथ ‘रामायण‘ का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड करीब 900 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फिल्म को दिवाली के त्योहार और दर्शकों की अच्छी फीडबैक का फायदा मिला है। खासकर सोमवार और मंगलवार की कमाई ने इसके बॉक्स ऑफिस सफर को नई रफ्तार दी। वहीं बुधवार को भी फिल्म का कलेक्शन मजबूत बना रहा।

रणबीर कपूर की भगवान राम के किरदार में मौजूदगी, यश का अहम रोल और साई पल्लवी की एक्टिंग को लेकर दर्शकों में पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई थी। अब फिल्म के शानदार बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है।

फिलहाल फिल्म की कमाई को देखते हुए इतना कहना गलत नहीं होगा कि ‘रामायण‘ ने अपने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी जगह बना ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे हफ्ते में फिल्म अपनी इस रफ्तार को बरकरार रख पाती है या नहीं।

Read More: Ramayana Box Office Day 6: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 6 दिनों में पार किया 800 करोड़ का..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।