Mumbai Police Advisory: बॉलीवुड सितारों की सेफ्टी को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद जारी की एडवाइजरी

Summary :

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी की खबरों के बाद मुंबई पुलिस ने सेलिब्रिटीज के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कलाकारों को अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों और असुरक्षित कार्यक्रमों में जाने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा, सितारों को सेल्फी लेते समय और अपनी लोकेशन व निजी गतिविधियों की जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने को कहा गया है।

बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने अब सेफ्टी काफी बढ़ा दी है। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना और कुछ फिल्मी हस्तियों के घरों की रेकी किए जाने की खबरों के बाद पुलिस ने सेलिब्रिटीज के लिए खास सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें कलाकारों को ऑफिशियल जगहों पर सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह

Mumbai Police Advisory To Celebs
Mumbai Police Advisory To Celebs (Source: Google)

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सितारों को अपरिचित लोगों की भीड़ से दूर रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा कलाकारों को ऐसे ऑफिशियल फंक्शन में शामिल होने से बचने को कहा गया है, जहां उनकी सेफ्टी को खतरा हो सकता है। पुलिस ने खास तौर पर फैंस के साथ सेल्फी लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अनऔपचारिक घटना से बचा जा सके।

सेलिब्रिटीज को मिल रही धमकियों के बाद बढ़ी चिंता

Mumbai Police On Threats For Celebs
Mumbai Police On Threats For Celebs (Source: Google)

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को धमकी मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, कुछ सितारों के घरों की रेकी किए जाने की जानकारी ने भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इन मामलों के तार कही ना कही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़े जाने की चर्चाओं के बीच अब पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

पर्सनल एक्टीविटीज़ को लेकर भी सतर्क रहने की हिदायत

Mumbai Police On Celebs Personal Activities
Mumbai Police On Celebs Personal Activities (Source: Google)

मुंबई पुलिस की इस एडवाइजरी का मेन मकसद फिल्मी कलाकारों की सेफ्टी कन्फर्म करना और किसी भी पॉसीबल खतरे को समय रहते रोकना है। पुलिस ने सेलिब्रिटीज को अपनी लोकेशन, ऑफिशियल फंक्शन और पर्सनल एक्टीविटीज़ से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस की इस पहल के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है।

Read More: Bollywood Diwali Celebration: बॉलीवुड सितारों ने अपनों के साथ मनाई दिवाली, आलिया-रणबीर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने शेयर कीं जश्न की खास तस्वीरें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।