Pawan Kalyan Divorce: Pawan Kalyan ने 13 साल बाद तोड़ा रिश्ता, जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर पत्नी से अलग होने का किया ऐलान

Summary :

साउथ एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पत्नी अन्ना कोनिडेला से 13 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया है। दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की जानकारी दी और बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाने की बात कही। अन्ना से पहले पवन कल्याण की दो शादियां नंदिनी और रेणु देसाई से हुई थीं, जो तलाक के साथ खत्म हो चुकी हैं।

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर, जन सेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अपनी 13 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने सोमवार देर रात एक कम्बाइन बयान जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी है।

आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

Joint Statement Of Pawan Kalyan And Anna Konidala
Joint Statement Of Pawan Kalyan And Anna Konidala (Source: Google)

पवन कल्याण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए जॉइंट स्टेटमेंट में बताया गया कि दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, शादी खत्म होने के बावजूद उनके बीच दोस्ती का रिश्ता कायम रहेगा। बयान में कहा गया कि वो अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे और उनकी खुशी और आने वाले समय दोनों की पहली प्राइयोरिटी रहेंगे।

Pawan Kalyan With Second Wife
Pawan Kalyan With Second Wife (Source: Google)

साथ ही दोनों ने इस मुश्किल पर्सनल दौर में लोगों से उनकी प्राइवसी का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने अपने परिवार और सपोर्टर्स का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया। हालांकि, पवन कल्याण और अन्ना ने अलग होने की वजह ऑफिशियल नहीं की है। बयान में कानूनी तलाक के प्रोसेस या बच्चों की कस्टडी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी नहीं चली

Pawan Kalyan Divorce
Pawan Kalyan Divorce (Source: Google)

पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ में यह पहली बार नहीं है, जब उनकी शादी टूटने की खबर सामने आई है। एक्टर ने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी, लेकिन साल 1999 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2009 में पवन कल्याण ने एक्ट्रेस रेणु देसाई के साथ शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया और पवन की दूसरी शादी भी नहीं टिक पाई।

इसके एक साल बाद यानी 2013 में पवन कल्याण ने रूस की रहने वाली अन्ना कोनिडेला से तीसरी शादी की थी। इस जोड़ी के भी दो बच्चे हैं, जिनके नाम पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं। हालांकि अब 13 साल बाद पवन कल्याण और अन्ना के अलग होने के फैसले के साथ उनकी तीसरी शादी भी खत्म हो गई है।

Read More:  Rajinikanth Fan Meet: Rajinikanth से मिलने के लिए बारिश में भीगते रहे फैंस, थलाइवा ने इस तरह दी दिवाली की बधाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।