‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और तनाव भी बढ़ता जा रहा है। अब घर में Scout OP और Yung DSA के बीच हुई लड़ाई ने सभी का ध्यान खींच लिया है।
बताया जा रहा है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया कि बात बहस से आगे बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस घटना के बाद बिग बॉस ने Scout OP के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक नहीं बल्कि चार ऐसी सजाएं मिली हैं, जो उनके पूरे गेम को बदल सकती हैं।
Scout OP और Yung DSA के बीच क्यों हुई इतनी बड़ी लड़ाई?

दरअसल, बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद शुरू हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक, टास्क के दूसरे राउंड में Uditi रोबोट वाली कुर्सी पर बैठी थीं। इस राउंड में टीम A को उन्हें रुलाने की चुनौती दी गई थी। इसी दौरान Scout OP ने Uditi की परिवार वाली तस्वीर के एक कोने को जलाने की कोशिश की, ताकि वह इमोशनल हो जाएं।
Scout की इस हरकत को देखकर घर के दूसरे सदस्य Gullu और Yung DSA ने उन्हें रोकने की कोशिश की। दोनों को Scout ने बीच में न आने की वार्निंग भी दी, लेकिन Yung लगातार अपनी बात रखते रहे। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में Scout OP ने Yung DSA को जोर से धक्का दे दिया।
Scout की इस हरकत से Yung भी भड़क गए और उन्होंने साफ कर दिया कि अब दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो चुकी है। घर में बढ़ते हंगामे को देखते हुए बिग बॉस को खुद बीच में आना पड़ा। उन्होंने Scout को बेडरूम और Yung को गार्डन एरिया में रहने का ऑर्डर दिया, ताकि दोनों के बीच विवाद आगे न बढ़े।
Scout OP पर बिग बॉस ने लगाया पूरे सीजन का बैन

इस घटना के बाद बिग बॉस ने Scout OP के खिलाफ सख्त फैसला लिया। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें चार बड़ी सजाएं सुनाई गई हैं। इन फैसलों का सीधा असर उनके आगे के सफर पर पड़ सकता है।
पहली सजा के तहत Scout OP को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। यानी अब उन्हें हर हफ्ते घर से बाहर होने का खतरा झेलना पड़ सकता है। दूसरी सजा में उनके कैप्टन बनने का रास्ता बंद कर दिया गया है। अब वह इस सीजन में कैप्टेंसी की दावेदारी नहीं कर पाएंगे।
तीसरी सजा के मुताबिक, Scout OP से सभी खास पावर छीन ली गई हैं। इसका मतलब है कि उन्हें आगे किसी भी तरह की विशेष सुविधा या अधिकार नहीं मिलेंगे। वहीं चौथी सजा सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस को जब भी सही लगेगा, वह Scout OP को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
क्या Scout OP की ये गलती उनके फिनाले के सपने पर पड़ेगी भारी?

Scout OP के लिए ये चारों फैसले किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं। एक तरफ जहां दूसरे कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी और फिनाले में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं Scout के सामने अब हर हफ्ते नॉमिनेशन का खतरा रहेगा। इतना ही नहीं, कैप्टेंसी और स्पेशल पावर छिनने के बाद उनके लिए गेम में आगे बढ़ना भी आसान नहीं होगा।
दूसरी तरफ Yung DSA के साथ उनकी दोस्ती टूटने से घर का माहौल भी बदल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Scout इस पूरे मामले के बाद अपने खेल में क्या बदलाव करते हैं और क्या Yung के साथ उनका रिश्ता दोबारा सुधर पाएगा। फिलहाल इस विवाद ने बिग बॉस 20 के घर में एक नया बवाल खड़ा कर दिया है।
वहीं, इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शो में हाथापाई करने पर पहले कंटेस्टेंट्स को सीधे बाहर किया जाता रहा है, तो Scout OP को सिर्फ नॉमिनेशन की सजा क्यों दी गई? अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस मेकर्स दर्शकों की नाराजगी पर क्या फीडबैक देते हैं और क्या इस विवाद का Scout के आगे के सफर पर कोई बड़ा असर पड़ता है।
Read More: Seher Hone Ko Hai 10th Nov. Spoiler Alert: क्या Mahid और Seher की राहें होने वाली हैं..


Download Android App
Download iOS App




