Jiohotstar Web Series: JioHotstar की ये 6 एपिसोड वाली हॉरर सीरीज उड़ा देगी आपके होश, एक बार जरूर देखें

Summary :

JioHotstar की हॉरर-सस्पेंस वेब सीरीज 'अथिधि' में 6 एपिसोड के जरिए डर, रहस्य और रोमांच की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। एक तूफानी रात में माया नाम की अनजान लड़की की हवेली में एंट्री होती है, जिसके बाद कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। वेणु थोटेमपुडी और अवंतिका की शानदार एक्टिंग, डरावने विजुअल्स और सस्पेंस से भरपूर कहानी इसे वीकेंड के लिए अच्छा विकल्प बनाती है।

अगर आप हॉरर, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर कोई शानदार वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो JioHotstar पर मौजूद ‘अथिधि’ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। महज 6 एपिसोड में सिमटी यह सीरीज अपनी मिस्टीरियस कहानी और डरावने ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे रखती है। इसकी कहानी एक ऐसी तूफानी रात से शुरू होती है, जब एक अनजान लड़की की हवेली में एंट्री होती है। इसके बाद घटनाएं ऐसा मोड़ लेती हैं कि दर्शकों के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वह लड़की किसी मुसीबत में फंसी है या खुद किसी खौफनाक मिस्ट्री का हिस्सा है।

Jiohotstar Web Series: सिर्फ 6 एपिसोड में पूरा होगा सस्पेंस का सफर

Athidhi Web Series
Athidhi Web Series (Source: Google)

कई बार हॉरर और थ्रिलर वेब सीरीज जरूरत से ज्यादा लंबी हो जाती हैं, जिससे कहानी का रोमांच कम होने लगता है। लेकिन ‘अथिधि’ की खासियत यह है कि इसे सिर्फ 6 एपिसोड में समेटा गया है। हर एपिसोड करीब 35 से 45 मिनट का है। कहानी में लगातार आने वाली मिस्ट्री, रोमांचक मोड़ और अनएक्सपेक्टेड इवेंट्स इसे बिंज-वॉच के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती हैं।

हवेली में पहुंची अनजान लड़की के पीछे छिपा है बड़ा राज

Athidhi Storyline
Athidhi Storyline (Source: Google)

सीरीज की कहानी रवि और संध्या के घर से जुड़ी है। एक अंधेरी और तूफानी रात में उनके घर माया नाम की एक अनजान लड़की पहुंच जाती है, जिसका किरदार अवंतिका ने निभाया है। शुरुआत में माया बेहद मासूम नजर आती है, लेकिन धीरे-धीरे उससे जुड़े कई चौंकाने वाली मिस्ट्री सामने आने लगती हैं। कहानी आगे बढ़ने के साथ दर्शकों के मन में यही सवाल बना रहता है कि माया असल में एक पीड़ित लड़की है या उसके पीछे कोई खतरनाक सच्चाई छिपी हुई है।

यूट्यूबर की एंट्री से और गहराता है रहस्य

Athidhi Web Series On Jio Hotstar
Athidhi Web Series On Jio Hotstar (Source: Google)

‘अथिधि’ की कहानी में सस्पेंस को और दिलचस्प बनाने के लिए सावेरी नाम के एक यूट्यूबर का किरदार भी शामिल किया गया है। वह एक मिस्टीरियस और भूतिया गांव की सच्चाई जानने के लिए रवि की हवेली तक पहुंचता है। वहां मौजूद माया को लेकर उसके दावे कहानी में डर और रोमांच को और बढ़ा देते हैं। इसके बाद दर्शकों के सामने कई ऐसे सवाल खड़े होते हैं, जिनके जवाब जानने के लिए पूरी सीरीज देखना जरूरी हो जाता है।

कलाकारों की एक्टिंग और विजुअल्स हैं खास

Visual Effects In Adhithi Series
Visual Effects In Adhithi Series (Source: Google)

सीरीज में वेणु थोटेमपुडी ने रवि का किरदार निभाया है, जबकि अवंतिका भी माया के रोल में गज़ब की नजर आती हैं। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को काफी इफेक्टिव तरीके से पर्दे पर उतारा है। IMDb पर इस सीरीज को 6.1 की रेटिंग मिली है। इसके बावजूद इसका डरावना बैकग्राउंड म्यूजिक, अंधेरे माहौल को दिखाने वाले शानदार विजुअल्स और कैमरा एंगल कहानी के रोमांच को बढ़ाने का काम करते हैं।

हॉरर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन

Athidhi Horror Series
Athidhi Horror Series (Source: Google)

अगर आप वीकेंड पर कोई ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं, जिसमें डर के साथ-साथ मिस्ट्री और सस्पेंस भी भरपूर हो, तो ‘अथिधि’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। इसके छोटे एपिसोड, दिलचस्प कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट इसे एक बार में देखने लायक बनाते हैं। यह वेब सीरीज JioHotstar पर एवेलेबल है और इसका क्लाइमेक्स भी दर्शकों को कहानी के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकता है।

Read More: AKKA Review: कीर्ति सुरेश ने OTT पर किया डेब्यू, राधिका आप्टे के साथ मिलकर क्या एक्ट्रेस दिखा पाई अपना जादू?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।