Baseer Ali और Bani J की बढ़ती नजदीकियों ने बढ़ाई हलचल, दिवाली Video देख फैंस पूछने लगे- क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों?

Summary :

MTV Roadies: Rebirth में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाले बेसिर अली और बनी जे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की साथ में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो ने डेटिंग की रूमर्स को हवा दे दी है। कभी मैचिंग शर्ट तो कभी एक जैसी पसंद, आखिर क्या चल रहा है दोनों के बीच? जानिए पूरी कहानी।

Baseer Ali Dating Bani J: टीवी की दुनिया में इन दिनों एक नई जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। MTV Roadies: Rebirth में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाले बेसिर अली और बनी जे अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

खासकर दिवाली के मौके पर दोनों को एक साथ देखकर फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। अब लोग जानना चाहते हैं कि क्या दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है या फिर कोई खास रिश्ता शुरू हो गया है?

साथ में तस्वीरों से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा, फैंस को दिखी खास केमिस्ट्री

Baseer Ali Dating Bani J
Baseer Ali Dating Bani J ( Source: Social Media)

बेसिर अली और बनी जे की नजदीकियों की चर्चा अचानक नहीं शुरू हुई। कुछ समय पहले दोनों की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसके बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में दोनों की नजदीकियां देखकर कई यूजर्स ने सवाल किया कि कहीं दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं।

इसके बाद बनी जे ने जिम से भी कुछ झलकियां शेयर कीं, जिनमें बेसिर अली उनके साथ नजर आए। इन तस्वीरों और पोस्ट ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लेकर बातें होने लगीं। कुछ फैंस को उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है, तो कुछ यह जानने के लिए एक्साइटमेंट हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है।

दिवाली साथ मनाते दिखे बसीर अली और बानी जे, वीडियो ने बढ़ाई हलचल

Baseer Bani Diwali celebration Viral
Baseer Bani Diwali celebration Viral ( Source: Social Media)

डेटिंग की इन चर्चाओं को उस समय और हवा मिल गई, जब दोनों ने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। त्योहार के मौके पर साथ नजर आए बसीर अली और बानी जे का वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है। बसीर अली ने अपनी पोस्ट में त्योहार की मस्ती और खुशियों से जुड़ा कैप्शन भी लिखा।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स आने लगे। कुछ यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को पसंद किया और उन्हें साथ देखकर खुशी जताई। वहीं कुछ लोग सीधे सवाल करने लगे कि क्या दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो चुकी है?

हालांकि, सिर्फ साथ में त्योहार मनाने या तस्वीरें शेयर करने से किसी रिश्ते की कन्फर्मेशन नहीं होती। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और काम के दौरान बनी बॉन्डिंग भी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल फैंस इस वीडियो को अपने-अपने अंदाज में समझ रहे हैं।

डेटिंग की खबरों पर बसीर अली की टीम ने क्या कहा? अब तक नहीं मिला साफ जवाब

MTV Roadies Rebirth Season 21
MTV Roadies Rebirth Season 21 ( Source: Social Media) 

बसीर अली और बनी जे के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ने बेसिर की टीम से भी बात की। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के एक सदस्य ने शुरुआत में दोनों को सिर्फ दोस्त बताया। इसके बाद टीम ने साफ किया कि बसीर ने इस मामले पर खुद कोई बयान नहीं दिया है और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही रूमर्स पर फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहते।

यानी अभी तक बेसिर या बनी, किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में दोनों के डेटिंग करने की खबरों को फिलहाल सिर्फ रूमर्स ही माना जा सकता है।

बता दें कि बेसिर अली ने साल 2017 में Roadies Rising से अपनी पहचान बनाई थी। वहीं बनी जे भी Roadies और Bigg Boss जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। अब दोनों Roadies के नए सीजन में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग के साथ-साथ ऑफस्क्रीन दोस्ती भी चर्चा का टॉपिक बन गई है।

फिलहाल फैंस को दोनों की तरफ से किसी ऑफिशियल खुलासे का इंतजार है। अब देखना होगा कि यह दोस्ती आगे क्या नया मोड़ लेती है।

Read More: Bigg Boss 20 Scout OP Captaincy Ban: Scout OP की एक गलती ने बिगाड़ा पूरा गेम, Yung..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।