Ramayana Box Office: ‘Dhurandhar 2’ को पछाड़ रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ बनी नंबर 1, जानिए 5 दिनों का पूरा कलेक्शन

Summary :

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में दुनियाभर में 663 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे तोड़ना दूसरी फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट।

नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दिवाली के त्योहारी माहौल का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों के भीतर कमाई के ऐसे आंकड़े छुए हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आइए जानते हैं इस महाकाव्य फिल्म के अब तक के कलेक्शन का पूरा हिसाब-किताब।

सोमवार को ‘रामायण’ ने मचाया तहलका, एक दिन में कमाए 107 करोड़ रुपये

Ramayana Box Office
Ramayana Box Office ( Source: Social Media)

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की शुरुआत भले ही उम्मीद के मुताबिक थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन दिवाली के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ गई। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला।

फिल्म ने अपने पहले सोमवार यानी रिलीज के पांचवें दिन 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 91.5 फीसदी का उछाल आया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म के लिए सोमवार का यह सबसे बड़ा कलेक्शन बताया जा रहा है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था, जिसने सोमवार को करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन रणबीर कपूर की ‘रामायण‘ ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की इस शानदार कमाई ने साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की  एक्साइटमेंट कितनी ज्यादा है।

दुनियाभर में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, 663 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Ramayana Box Office Day 5
Ramayana Box Office Day 5 ( Source: Social Media)

भारत ही नहीं, विदेशों में भी ‘रामायण: पार्ट 1’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पांच दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 663.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

भारत में फिल्म की नेट कमाई 346.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663.90 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की विदेशों में हुई कमाई भी काफी खास है। साल 2026 में किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ओवरसीज ओपनिंग का रिकॉर्ड भी इसके नाम बताया जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे इसे देश के कई हिस्सों में दर्शक मिल रहे हैं।

पहले दिन से सोमवार तक ऐसा रहा कलेक्शन, जानें किस दिन कितने कमाए

Ranbir Kapoor Ramayana Worldwide Box Office
Ranbir Kapoor Ramayana Worldwide Box Office ( Source: Social Media)

‘रामायण: पार्ट 1’ के बॉक्स ऑफिस सफर पर नजर डालें तो फिल्म ने शुरुआत से ही अच्छी पकड़ बनाए रखी। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन वीकेंड आते ही फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद सोमवार को इसने सारे पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

फिल्म के पांच दिनों का घरेलू नेट कलेक्शन कुछ इस तरह रहा:

  1. पहला दिन (गुरुवार): 64.85 करोड़ रुपये

  2. दूसरा दिन (शुक्रवार): 48.05 करोड़ रुपये

  3. तीसरा दिन (शनिवार): 69.80 करोड़ रुपये

  4. चौथा दिन (रविवार): 56.15 करोड़ रुपये

  5. पांचवां दिन (सोमवार): 107.50 करोड़ रुपये

वहीं, छठे दिन यानी मंगलवार के शुरुआती अनुमानों में फिल्म ने करीब 8.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान है और इसमें आगे बदलाव हो सकता है।

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में देश के कई जाने-माने कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में मुख्य किरदारों की बात करें तो रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), साउथ सुपरस्टार यश (रावण) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि सनी देओल महाबली हनुमान की भूमिका में हैं। इनके अलावा, फिल्म की स्टार कास्ट में अरुण गोविल (राजा दशरथ), ल Lara दत्ता (रानी कैकेयी), रकुलप्रीत सिंह (शूर्पणखा), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि रावण (जिसे यश ने निभाया है) कैसे भगवान ब्रह्मा की बहुत कड़ी तपस्या करता है। इसके बाद वह अमर होने का वरदान मांगता है। फिर वह अपने सौतेले भाई कुबेर के साथ कैलाश पर्वत के पास एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ता है और अपनी ताकत के बल पर तीनों लोकों पर कब्जा कर लेता है।

जब रावण का अहंकार और अत्याचार बढ़ जाता है, तब देवता भगवान विष्णु से मदद मांगते हैं, जिसके बाद अयोध्या के राजा दशरथ के यहां भगवान राम का जन्म होता है और फिर आगे चलकर मुख्य कहानी यानी राम जन्म, बाल्यकाल, ताड़का वध और सीता स्वयंवर का सफर शुरू होता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘रामायण: पार्ट 1‘ की कमाई कितनी आगे जाती है और क्या यह 700 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े को भी पार कर पाती है। फिलहाल फिल्म की कमाई ने इसे साल की सबसे फेमस फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Read More: Bigg Boss 20 Scout OP Captaincy Ban: Scout OP की एक गलती ने बिगाड़ा पूरा गेम, Yung..

 

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।