रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुए एक्टर अरुण गोविल एक बार फिर रामायण की दुनिया में नजर आ रहे हैं। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में वह राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं। हालांकि, इस किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए अरुण गोविल ने तुरंत हामी नहीं भरी थी। उन्हें मनाने के लिए फिल्म के मेकर्स को करीब तीन महीने तक कोशिश करनी पड़ी थी।
राजा दशरथ का रोल निभाने में थी अरुण गोविल को झिझक

एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया कि जब उन्हें पहली बार राजा दशरथ का किरदार ऑफर हुआ, तो वह इसे लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं थे। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका पुराना और यादगार किरदार भगवान राम था। दर्शकों ने उन्हें सालों तक राम के रूप में देखा है, इसलिए पर्दे पर उनके पिता राजा दशरथ का रोल निभाना उनके लिए काफी कन्फ्यूजिंग थे।
पुरानी रामायण से इमोशनल रिश्ता जोड़ना चाहते थे मेकर्स

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा चाहते थे कि नई ‘रामायण’ का पुरानी रामायण से भी एक खास इमोशनल जुड़ाव हो। इसके लिए अरुण गोविल से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो सकता था। यही वजह थी कि मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए लगातार कोशिश करते रहे और आखिरकार उन्हें मनाने में कामयाब हुए।
रणबीर कपूर और यश को साइन करना आसान, लेकिन गोविल को मनाना मुश्किल

अरुण गोविल के मुताबिक, फिल्म में भगवान राम के लिए रणबीर कपूर और रावण के रोल के लिए यश को चुनना मेकर्स के लिए उतना मुश्किल नहीं था, जितना उन्हें राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिए राजी करना। करीब तीन महीने तक सोच-विचार करने के बाद उन्होंने फिल्म में काम करने का फैसला लिया।
राम का किरदार निभाने का एक्सपीरिएंस आया काम

अरुण गोविल ने यह भी बताया कि राजा दशरथ का रोल निभाते समय उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उनका मानना है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने के दौरान उन्होंने राजा दशरथ के पिता के रूप में प्रेम, लगाव और इमोशन्स को काफी करीब से महसूस किया था। इसी पुराने एक्सपीरिएंस ने उन्हें नए किरदार को समझने और पर्दे पर उतारने में मदद की।
बड़े सितारों से सजी है नितेश तिवारी की ‘रामायण’

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस ग्रेंड फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान जी के रोल में नजर आए हैं। वहीं, लारा दत्ता भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इसके बड़े विजुअल्स और वीएफएक्स को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की प्लानिंग बनाई जा रही है। ऐसे में अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखना दर्शकों के लिए खास एक्सपीरिएंस होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App




