BB 20: Young DSA ने 10 बार किया चीट, Amrapali Dubey ने अपनी 15 साल की सिंगल लाइफ का दिया उदाहरण

Summary :

Bigg Boss के घर में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने और निरहुआ (Nirahua) के रिश्ते की रूमर्स पर बड़ा बयान दिया है। वहीं दूसरी ओर शो में रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) के 10 बार चीटिंग करने का सच सामने आने के बाद आम्रपाली की निरहुआ के साथ नजदीकियों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

BB 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में इन दिनों रिश्तों और वफादारी को लेकर जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) ने अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार धोखा देने का खुलासा किया है, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे लगातार दूसरों के रिश्तों पर ज्ञान देती और खुद को पाक-साफ बताती नजर आ रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया और फैंस अब उल्टे आम्रपाली से ही सवाल पूछ रहे हैं। शादीशुदा निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ सालों से जुड़ रहे उनके नाम और इस अनकहे रिश्ते को लेकर अब विवाद बढ़ गया है।

निरहुआ के साथ नाम जुड़ने पर आम्रपाली ने दी सफाई, बोलीं- हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

BB 20 Update
BB 20 Update ( Source: Social Media) 

बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनल जिंदगी से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, लंबे समय से उनका नाम भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है, लेकिन उनकी दोस्ती को लेकर अक्सर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं।

शो में जब आम्रपाली से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने साफ कहा कि लोग दोनों को साथ देखकर समझ लेते हैं कि उनके बीच कुछ चल रहा है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आम्रपाली ने अपने रिश्ते को एक अनफिल्टर्ड दोस्ती बताया और कहा कि दोनों के बीच आपसी समझ और भरोसा है।

वहीं, भोजपुरी बवाल में शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान भी आम्रपाली ने निरहुआ को अपना भाई मानने से इनकार करते हुए उन्हें को-एक्टर बताया था। उनका कहना था कि दोनों अच्छे दोस्त और बेहतरीन कलाकार हैं।

निरहुआ की शादी से लेकर गर्लफ्रेंड तक पर हुई बात, आम्रपाली ने खोले कई राज

Amrapali Dubey Nirahua Relationship
Amrapali Dubey Nirahua Relationship ( Source: Social Media) 

आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते की चर्चा के बीच एक्ट्रेस ने बिग बॉस में उनकी शादी को लेकर भी कई बातें बताईं। माहि विज के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि निरहुआ की शादी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं और उनका परिवार भी है।

जब माहि ने निरहुआ की पुरानी गर्लफ्रेंड्स को लेकर सवाल किया, तो आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि निरहुआ ने कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा।

दूसरी तरफ, आम्रपाली ने अपनी शादी को लेकर भी दिलचस्प बात कही। उनके मुताबिक, निरहुआ उन्हें अक्सर सलाह देते हैं कि अब उन्हें भी किसी अच्छे इंसान से शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन एक्ट्रेस का मानना है कि शादी करना इतना आसान नहीं है कि किसी से भी कर लिया जाए।

आपको यहां बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्डिंग बताते रहे हैं। इसलिए उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को सच मानना सही नहीं होगा।

यंग डीएसए के धोखे पर आम्रपाली ने दी प्यार की मिसाल, 10 बार चीट करने की बात सुनकर दंग रह गए स्काउट

Bigg Boss 20 Latest Update
Bigg Boss 20 Latest Update ( Source: Social Media) 

अब कहानी का दूसरा दिलचस्प मोड़ यंग डीएसए से जुड़ा है। बिग बॉस 20 के संदेशे आते हैं टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार की तरफ से ऑडियो मैसेज सुनने का मौका मिला। इस दौरान यंग डीएसए काफी इमोशनल हो गए, क्योंकि उनके परिवार के संदेश में उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा उर्फ समा का जिक्र नहीं था।

इसके बाद जब वह स्काउट ओपी से बात करने पहुंचे, तो उन्होंने ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। यंग ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि यह संख्या करीब 10 बार तक है और उन्हें डर है कि अब समीक्षा को उनकी सच्चाई पता चल गई होगी।

इस बातचीत के दौरान स्काउट भी हैरान रह गए। यंग ने यह भी बताया कि पहले समीक्षा को उनके धोखे के बारे में जानकारी नहीं थी।

खास बात यह है कि यंग के भावुक होने पर आम्रपाली और मनीष गोयल ने भी उन्हें समझाया था। आम्रपाली ने उन्हें प्यार और भरोसे की अहमियत बताते हुए कहा कि दूरी से प्यार खत्म नहीं होता। उन्होंने अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर दूरी से प्यार खत्म हो जाता, तो क्या वह 15 साल से सिंगल रह पातीं?

अब आम्रपाली की यही बात चर्चा में है। एक तरफ वह निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताती हैं, तो दूसरी तरफ यंग डीएसए को प्यार में वफादारी और भरोसे का मतलब समझाती नजर आती हैं। बिग बॉस के इस पूरे मामले ने दर्शकों के बीच रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Read More: Bigg Boss 20 Scout OP Captaincy Ban: Scout OP की एक गलती ने बिगाड़ा पूरा गेम, Yung..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।