नवंबर में ठंड की शुरुआत हो जाती है और साथ ही यह कार्तिक का पवित्र महीना होता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान की पूजा अर्चना का होता है। अगर आपके घर में नवंबर के महीने में नन्हा मेहमान आ गया है या फिर आने वाला है, तो सबसे रोमांचक काम होता है उनके लिए नाम ढूंढना। नाम सिर्फ किसी की पहचान नहीं बल्कि उसके पूरे व्यक्तित्व को दिखाता है। हर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं, जो मॉडर्न, ट्रेंडिंग और मीनिंगफुल हो। अगर आप भी ऐसे अपनी नन्ही राजकुमारी या राजकुमार के लिए नाम ढूंढ रहे हैं, तो नामों की लिस्ट नीचे दी गई है।
नवंबर में जन्मे बच्चों के प्यारे नाम

लड़कों के 15 मॉडर्न नाम
- अद्वैत (Advait)- जिसके जैसा दूसरा कोई न हो।
- आरव (Aarav)- शांत स्वभाव वाला।
- विवान (Vihaan)- सुबह की पहली किरण, सवेरा।
- रुद्रांश (Rudransh)- भगवान शिव का अंश।
- अथर्व (Atharva)- गणेश जी का नाम और पहला वेद।
- कबीर (Kabir)- महान, प्रसिद्ध संत।
- ध्रुव (Dhruva)- अटल, स्थिर और ध्रुव तारा।
- शौर्य (Shaurya)- पराक्रम, बहादुरी।
- मयंक (Mayank)- चंद्रमा, चांद।
- तेजस (Tejas)- चमक, ऊर्जा और प्रकाश।
- अनिकेत (Aniket)- भगवान शिव, दुनिया के स्वामी।
- ओजस (Ojas)- ऊर्जा, कांति और ओज।
- क्षितिज (Kshitij)- जहां धरती और आसमान मिलते हैं।
- हृदय (Hriday)- दिल, मन।
- ऋत्विक (Rithvik)- संत, पुजारी।
लड़कियों के 15 हिंदू नाम
- आद्या (Aadya)- पहली शक्ति, देवी दुर्गा।
- सानवी (Saanvi)- देवी लक्ष्मी का एक नाम।
- अनन्या (Ananya)- जिसके जैसी दूसरी कोई न हो।
- इशानी (Ishani)- देवी पार्वती का रूप।
- अवनी (Avani)- धरती, पृथ्वी।
- मीरा (Meera): भगवान कृष्ण की परम भक्त।
- तन्वी (Tanvi)- सुंदर, कोमल और नाजुक।
- जान्हवी (Janhvi)- पवित्र गंगा नदी।
- मेधा (Medha)- बुद्धि, ज्ञान और विवेक।
- दिशा (Disha)- दिशा, तरफ।
- प्रकृति (Prakriti)- प्रकृति, स्वभाव।
- रश्मी (Rashmi)- सूर्य की किरण, प्रकाश।
- नव्या (Navya)- नया, प्रशंसा के योग्य।
- त्रिषा (Trisha)- इच्छा, प्यास या कामना।
- आहना (Ahana)- सूर्य की पहली किरण।


Download Android App
Download iOS App




