धनतेरस पर जन्मे बच्चों की खास पहचान के लिए मॉडर्न और ट्रेडिशनल नामों की खूबसूरत लिस्ट

Summary :

धनतेरस के पावन अवसर पर घर में नन्हे मेहमान का आना बहुत ही सौभाग्य और ख़ुशी की बात होती है। इस खास दिन पर जन्म लेने वाले बच्चे को माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है, इसलिए उनके नाम भी बहुत खास और अर्थपूर्ण होने चाहिए। ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या होने वाला है, तो आज हम आपको यहां धनतेरस पर जन्मे बच्चों के लिए कुछ प्यारे और आसान नाम लेकर आए हैं, जो उनकी इस खास पहचान से जुड़े हैं। धनतेरस पर जन्मे बच्चों के लिए प्यारे…

धनतेरस के पावन अवसर पर घर में नन्हे मेहमान का आना बहुत ही सौभाग्य और ख़ुशी की बात होती है। इस खास दिन पर जन्म लेने वाले बच्चे को माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है, इसलिए उनके नाम भी बहुत खास और अर्थपूर्ण होने चाहिए। ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या होने वाला है, तो आज हम आपको यहां धनतेरस पर जन्मे बच्चों के लिए कुछ प्यारे और आसान नाम लेकर आए हैं, जो उनकी इस खास पहचान से जुड़े हैं।

धनतेरस पर जन्मे बच्चों के लिए प्यारे नाम

dhanteras baby boy names with meaning
dhanteras baby boy names with meaning (Source: magnific)

लड़कों के नाम

  • धनविन (Dhanvin) – धनवान, भगवान विष्णु का नाम
  • धनराज (Dhanraj) – धन का राजा
  • धनवंत (Dhanvant) – समृद्ध, भाग्यशाली
  • कुबेर (Kuber) – धन के देवता
  • श्रेयान (Shreyaan) – शुभ, भाग्यशाली
  • आयांश (Aayansh) – सूर्य की पहली किरण
  • लक्षित (Lakshit) – विशिष्ट, लक्ष्य वाला
  • हिरण्य (Hiranya) – सोना, बहुमूल्य
  • तेज (Tej) – चमक, प्रकाश
  • अद्वैत (Advait) – अनोखा, अद्वितीय
  • विहान (Vihaan) – सुबह, नई शुरुआत
  • काव्यांश (Kavyansh) – बुद्धिमान
  • यश (Yash) – सफलता, कीर्ति
  • रेयांश (Reyansh) – प्रकाश की किरण
  • समृद्ध (Samriddh) – संपन्न, खुशहाल
  • श्रेष्ठ (Shreshth) – सबसे उत्तम

लड़कियों के नाम

  • धनवी (Dhanvi) – देवी लक्ष्मी, धनवान
  • श्रेया (Shreya) – शुभ, सुंदर, भाग्यशाली
  • लक्ष्मी (Lakshmi) – धन और समृद्धि की देवी
  • अनन्या (Ananya) – अद्वितीय
  • रिद्धि (Riddhi) – समृद्धि, सौभाग्य
  • सिद्धि (Siddhi) – सफलता, पूर्णता
  • सुहानी (Suhani) – सुंदर, सुहावनी
  • कनक (Kanak) – सोना
  • स्वर्ण (Swarna) – सोने जैसी शुद्ध
  • दिया (Diya) – दीपक, रोशनी
  • काश्वी (Kashvi) – चमकदार, उज्ज्वल
  • समृद्धि (Samriddhi) – धन-धान्य, खुशहाली
  • ईशानी (Ishani) – देवी पार्वती
  • आद्या (Aadya) – प्रथम शक्ति, देवी दुर्गा
  • तनिषा (Tanisha) – महत्वाकांक्षा
  • नित्या (Nitya) – शाश्वत, निरंतर
  • भव्या (Bhavya) – भव्य, सुंदर

Also Read: Sanskrit Baby Girl Names Inspired by Lakshmi: बेटी का रखें सबसे खास और मीनिंगफुल नाम, मां लक्ष्मी से जुड़े इन संस्कृत नामों की देखें पूरी लिस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।