अशोक शर्मा अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल, चंडीगढ़ में पार्टी को मिली मजबूती

Summary :

सेक्टर-46 के जाने-माने समाजसेवी और नगर निगम के पूर्व कर्मचारी अशोक शर्मा अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए।

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की चंडीगढ़ इकाई को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब सेक्टर-46 के जाने-माने समाजसेवी और नगर निगम के पूर्व कर्मचारी अशोक शर्मा अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। अशोक शर्मा का पार्टी में स्वागत शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर तथा पार्टी सचिव और पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने किया।

अकाली दल को नई ताकत मिलेगी

इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चरणजीत सिंह विली ने कहा कि अशोक शर्मा के पार्टी में शामिल होने से चंडीगढ़ में अकाली दल को नई ताकत मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा को चंडीगढ़ नगर निगम में कर्मचारी के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है। इसके साथ ही उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका अनुभव, समर्पण और आम लोगों के साथ जुड़ाव पार्टी के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

अनुभव पार्टी के लिए काफी अहम

चरणजीत सिंह विली ने कहा कि अशोक शर्मा को स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और नगर निगम से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ है। ऐसे में आगामी नगर निगम चुनावों के दौरान उनका अनुभव पार्टी के लिए काफी अहम साबित होगा। उन्होंने अशोक शर्मा और उनके सभी समर्थकों का अकाली दल परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ चंडीगढ़ के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

इस मौके पर चंडीगढ़ इकाई के वरिष्ठ नेता जाबरजंग सिंह, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह और निर्भय सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Pankhil Verma