टीवी सीरियल ‘सहर होने को है’ में इन दिनों कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। माहिद की गिरफ्तारी के बाद सहर उसे जेल से बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। वहीं, हुसना भी अपनी चालों से दोनों की मुश्किलें बढ़ाने में लगी हुई है। लेकिन इस बार सहर ने ऐसा दिमाग लगाया है कि हुसना का गुर्गा खुद उसके जाल में फंसता नजर आएगा। आने वाले एपिसोड में हैदर का एक बड़ा फैसला भी कहानी को नया मोड़ देने वाला है।
माहिद को हिम्मत देगी सेहर, हुुसना ने अपने गुर्गे को पुलिस स्टेशन भेजा

एपिसोड की शुरुआत में सहर माहिद को समझाती नजर आएगी। वह उसे भरोसा दिलाती है कि जल्द ही उसे जेल से बाहर निकाल लेगी। सहर की बातों से माहिद को थोड़ी हिम्मत मिलती है। दूसरी तरफ हुुसना को सहर की हरकतों पर शक होने लगता है। वह अपने गुर्गे को फोन करके पता लगाने की कोशिश करती है कि सहर आखिर क्या करने वाली है।
जब गुर्गा बताता है कि सहर पुलिस स्टेशन पहुंच गई है, तो हुुसना उसे वहां जाकर नजर रखने के लिए कहती है। हालांकि, गुर्गा पुलिस स्टेशन में जाने से डरता है, लेकिन हुुसना उसे पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत करने का बहाना देती है। इस तरह वह पुलिस स्टेशन में दाखिल होकर सहर पर नजर रखने लगता है।
इसी बीच माहिद और सहर फरिद के फोन का इंतजार करते हैं। इंतजार करते-करते सहर की आंख लग जाती है। महिद उसे प्यार से देखता है और उसके गाल पर किस कर देता है। दोनों के बीच यह छोटा सा पल कहानी में रोमांस का तड़का भी लगाता है।
हैदर ने कबूला जुर्म, महिद की रिहाई के लिए उठाया बड़ा कदम

दूसरी तरफ अस्पताल में फरिद की नजर हैदर पर रखे जा रहे गुर्गे के पहरे पर पड़ती है। उसे समझ आ जाता है कि हैदर पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में वह एक तरकीब निकालता है। फरिद अस्पताल के स्टाफ से हैदर की इमरजेंसी सर्जरी की तैयारी करने को कहता है। वह सबके सामने ऐसा दिखाता है जैसे हैदर की हालत काफी सीरियस हो गई हो।
इसके बाद फरिद हैदर को दूसरी जगह ले जाकर छिपा देता है, ताकि हुुसना का गुर्गा उसे ढूंढ न सके। फिर वह सहर से संपर्क करता है और माहिद की हैदर से वीडियो कॉल पर बात करवाता है।
माहिद हैदर से कहता है कि अगर वह अंगूठी चोरी करने की बात कबूल कर लेगा तो उसे जेल से बाहर आने में मदद मिल सकती है। लेकिन हैदर इस बात से डर जाता है। उसे लगता है कि झूठा बयान देने के कारण वह खुद मुसीबत में फंस सकता है।
तब माहिद उसे समझाता है कि उसकी अपनी मां हुुसना उसे रास्ते से हटाने के लिए गुंडे भेज चुकी है। ऐसे में हैदर को भी समझना चाहिए कि हुुसना अपने राज छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। माहिद उसे सुरक्षा देने का भरोसा देता है। फरिद भी उसे गुर्गे की मौजूदगी दिखाता है। आखिरकार हैदर डरकर अपना बयान देने के लिए तैयार हो जाता है। अब उसके कबूलनामे से माहिद की रिहाई की उम्मीद बढ़ गई है।
सहर ने हुुसना के गुर्गे को बनाया बेवकूफ, माहिद को आया गुस्सा

आगे सहर की नजर पुलिस स्टेशन में मौजूद उसी गुर्गे पर पड़ती है, जिसने पहले हैदर को पीटा था। वह तुरंत माहिद को इस बारे में बताती है। माहिद उसे सावधान रहने के लिए कहता है। लेकिन सहर घबराने के बजाय एक नई चाल चलती है।
वह फोन पर किसी से बात करने का नाटक करती है और जानबूझकर ऐसी जानकारी देती है कि हुुसना के गुर्गे को लगे कि वह दरगाह के पीछे किसी से मिलने वाली है। गुर्गा उसकी बातों में आ जाता है और तुरंत वहां से निकलकर हुुसना को खबर देने पहुंच जाता है। सहर की यह चाल फिलहाल कामयाब होती नजर आती है।
वहीं दूसरी तरफ अमाल सुल्ताना से मिलती है और उसे बताती है कि वह हैदर की कैद से बाहर निकल चुकी है। वह अपने खिलाफ मौजूद सबूत भी खत्म कर चुकी है। सुल्ताना अपने रिश्तों को लेकर बात करती है और परिवार के साथ डिनर पर जाने का सुझाव देती है।
इधर पुलिस स्टेशन में माहिद को दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब सेहर उसे बाहर ले जाने की कोशिश करती है, तो एक सब-इंस्पेक्टर उसे रोक देता है। इसी दौरान वह सहर का हाथ पकड़ लेता है। यह देखकर महिद गुस्से से भड़क जाता है और अधिकारी का कॉलर पकड़ लेता है। बाद में इंस्पेक्टर बीच में आकर मामला शांत करवाता है।
Read More: Anupama 05th November 2026 Spoiler Alert: Prem की जान बचाने के लिए आगे आया RV..


Download Android App
Download iOS App




