Anupama 05th November 2026 Spoiler Alert: Prem की जान बचाने के लिए आगे आया RV, Gautam से बदला लेने की खाएगा कसम

Summary :

Anupamaa 5 November 2026 Written Update: टीवी सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में प्रेम की जान पर बड़ा खतरा मंडराने वाला है। ऐसे मुश्किल वक्त में RV उसकी मदद के लिए आगे आएगा। वहीं, गौतम को सबक सिखाने का फैसला लेकर RV एक नया कदम उठाएगा। दूसरी तरफ अनुपमा भी प्रेम की जिंदगी बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती नजर आएगी।

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रेम की जिंदगी खतरे में पड़ने के बाद पूरा परिवार परेशान है। वहीं, राही का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दूसरी तरफ अनुपमा अपने परिवार को इस मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। अब आने वाले एपिसोड में RV कुछ ऐसा करेगा, जिसकी वजह से कहानी में नया मोड़ आने वाला है। वह प्रेम की जान बचाने के लिए अपना खून देगा और गौतम को सबक सिखाने का फैसला भी करेगा।

प्रेम की हालत देखकर टूट गई राही, RV ने खून देकर बचाई जान

Anupama 05th November 2026 Spoiler Alert
Anupama 05th November 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

एपिसोड की शुरुआत में राही काफी परेशान नजर आती है। वह अनुपमा से कहती है कि प्रेम के बिना उसकी जिंदगी का कोई मतलब नहीं है। प्रेम की हालत को लेकर वह इतनी दुखी हो जाती है कि अपनी जिंदगी खत्म करने तक की बात कह देती है। अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन राही का दर्द कम नहीं होता।

इसी बीच परिवार को पता चलता है कि राही और प्रेम अस्पताल में हैं। वहां RV प्रेम की मदद के लिए आगे आता है और उसे खून देता है। जब राही को इस बात का पता चलता है तो वह RV का शुक्रिया अदा करती है। RV उससे कहता है कि बार-बार धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है। वह राही को परेशान होने के बजाय हिम्मत रखने के लिए कहता है।

राही लगातार प्रेम से आंखें खोलने की गुजारिश करती है। दूसरी तरफ अनुपमा भी प्रेम और राही के लिए परेशान रहती है। परिवार के लोग उसे खाना खाने के लिए कहते हैं, लेकिन वह प्रेम के ठीक होने तक व्रत रखने का फैसला करती है। अनुपमा प्रेम की सलामती के लिए हवन भी शुरू कर देती है।

RV ने गौतम को मारा थप्पड़, मैथेला का पता लगाने के लिए दी चेतावनी

Anupamaa 5 November Update
Anupamaa 5 November Update ( Source: Social Media)

प्रेम की मदद करने के बाद RV सीधे गौतम से मिलने पहुंचता है। गौतम उससे मिलने की वजह पूछता है और प्रेम की मौत को लेकर ताना मारता है । यह सुनकर RV का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह गौतम को मारता है और उससे मैथेला के बारे में सवाल करता है।

RV गौतम को याद दिलाता है कि उसने मैथेला को सिर्फ अनुपमा को निशाना बनाने के लिए कहा था, न कि परिवार के दूसरे लोगों की जिंदगी खतरे में डालने के लिए। वह गौतम से मैथेला का पता मांगता है ताकि उसे उसके किए की सजा दिला सके।

गौतम भी RV को उकसाने की कोशिश करता है, लेकिन RV साफ कर देता है कि अगर प्रेम को कुछ हुआ तो वह गौतम और मैथेला दोनों को नहीं छोड़ेगा। इसी दौरान गौतम की नजर RV के फोन पर पड़ती है, जहां माही का कॉल आता है। यह देखकर गौतम और ज्यादा गुस्से में आ जाता है और RV से बदला लेने की सोचने लगता है।

उधर, दिग्विजय भी मातेला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाता है। पुलिस अधिकारी मामले में अनुपमा का साथ देने और सबूत इकट्ठा करने की बात कहते हैं।

प्रेम ने खोली आंखें, अनुपमा से मिलने की जताई इच्छा

Anupama Written Update
Anupama Written Update ( Source: Social Media)

एक तरफ अनुपमा प्रेम की सलामती के लिए लगातार पूजा-पाठ कर रही होती है। परिवार के लोग उसे समझाते हैं कि उसे अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। किंजल और ईशानी को उसकी चिंता सताने लगती है, लेकिन अनुपमा प्रेम के ठीक होने तक हवन बंद करने को तैयार नहीं होती।

इसी बीच अस्पताल से अच्छी खबर आती है। प्रेम खतरे से बाहर आ जाता है और उसकी आंखें खुल जाती हैं। राही उसे होश में देखकर खुश हो जाती है। प्रेम सबसे पहले अनुपमा के बारे में पूछता है। वह राही को समझाता है कि अनुपमा ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की थी। प्रेम मैथेला को अपनी इस हालत का जिम्मेदार बताता है और अनुपमा से मिलने की इच्छा जताता है।

जब यह खबर अनुपमा तक पहुंचती है कि प्रेम अब खतरे से बाहर है और वह उससे मिलना चाहता है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह भगवान का शुक्रिया अदा करती है।

आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि क्या RV गौतम और मैथेला को उनके किए की सजा दिला पाएगा? क्या अनुपमा अब मैथेला के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेगी? वहीं, क्या प्रेम और राही के बीच सब कुछ पहले जैसा हो पाएगा?

Read More: Sony Sab Stars Dhanteras: माओं को सोना उपहार में देने से लेकर दिल के करीब रहने वाली..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।