ऋषभ के लिए स्टॉकर कहलाने पर उर्वशी ने महसा अमीनी से की खुद की तुलना, कहा- ‘किसी को मेरी फिकर नही’

Summary :

उर्वशी रौतेला के पोस्ट्स को क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जा रहा है और ऐसे में अब एक्ट्रेस का दर्द छलका है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सैड वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी को उनकी चिंता नहीं है।

बॉलीवुड की मोस्ट
ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बीतों कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई
हैं। इन दिनों उर्वशी सोशल मीडिया पर प्यार और दर्दभरी शायरी शेयर कर रही हैं जिसे
लोग क्रिकेटर ऋभष पंत से जुड़कर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इन दिनों
एक्ट्रेस आस्ट्रेलिया में है और उन्होंने ये बात सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ
साझा की थी। तभी से ट्रोलर्स उन्हें स्टॉकर बुलाने लगे है जिस पर अब उर्वशी ने
सोशल मीडिया पर एक सैड वीडियो शेयर कर अपना दुख बयां किया है।

उर्वशी रौतेला ने
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छत के किनारे
पर खड़ी है और उनके चेहरे पर ही उदासी साफ दिख रही है। उर्वशी ने रेड कलर की साड़ी
के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन रखा है। खुले बाल, माथे पर छोटी सी बिन्दी और हाथों
में चुड़िया पहन रखी है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ एक
दर्द-भरी शायरी है।

शायरी कहती है- ‘अगर वो पूछ लें
हम से कि किस बात का गम है
, तो किस बात का गम हो… अगर वो पूछ लें हम से
कि किस बात का गम है। अगर वो पूछ लें हम से कि शामों का कहां रहते हो
, तो शामों को हम
कहां होंगे। अगर वो पूछ लें हम से मलाल ए इश्क कितना है सवालों के गिरह में हूं
, जो तुम पूछो तो
जवाब दूं
, जो न पूछो तो किसी कह दूं। मुनासिब है न कि न मुंह खोलो, न पूछो और न कुछ
जानो
, पर उस याद का क्या जो जिरह करती है मुझसे। गुल ए गुलजार हो
तुम
, हर हवा का रुख तुम ही तो हो।‘

Iran says Mahsa Amini died of illness rather than 'blows' - The Hindu

अपनी इस वीडियो को
शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,
‘पहले ईरान में महसा अमीनी और अब इंडिया में मेरे साथ हो रहा
है
, मुझे स्टॉकर कहकर बुली किया
जा रहा है। किसी को मेरी फिकर नहीं है और न ही मेरा कोई सपोर्ट कर रहा है। एक
स्ट्रॉन्ग महिला वही होती है
, जो गहराई से
महसूस करती है और खूब प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी खूब बहते हैं।
वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है
, व्यावहारिक और
आध्यात्मिक दोनों है। वह दुनिया के लिए एक तोहफा है।
‘

Rishabh Pant on Twitter:

बता दें कि पिछले
दिनों उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत की डेटिंग की खबरें खूब उड़ी थी। हालांकि
उसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर भी देखने को मिला था, हालांकि
पिछले काफी वक्त से उर्वशी इंस्टाग्राम पर प्यार और दर्द वाली शायरी पोस्ट कर रही है
जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ऋषभ से जुड़ रहे है और कह रहे है कि ऋषभ अपनी
लाइफ में आगे बढ़ गए है लेकिन उर्वशी अभी भी उनके पीछे पड़ी हैं।

 

Desk Team