बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग और अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कई हिट फ़िल्में दी हैं। जिसके आज भी फैंस दीवाने हुए रहते हैं। इसी के साथ भूमि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडी हर अपडेट देती रहती हैं। इस बीच अब भूमि का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसको देखने के बाद ट्रोलर्स अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करते दिख रहे हैं।

दरअसल भूमि ने हाल ही में फैशन शो में रैंप वॉक किया था जिसमें अपने लुक और वॉक की वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। भूमि ने आईसीडब्ल्यू 2023 में वरुण बहल के लिए रैंप वॉक किया था. उन्होंने गोल्डन कलर का थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहना था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों को भूमि का ये अंदाज पसंद आ रहा है तो कुछ लोग उनके चलने के तरीके की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।



वही अब भूमि के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘मैं नॉर्मली इससे कही ज्यादा अच्छा वॉक कर लेती’,

वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘कितना देर सास रोकेगी’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘अबे ये तो रोड साफ करके आ रही है’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातार एक्ट्रेस को ट्रोल करते दिख रहे हैं।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि आखिरी बार फिल्म अफवाह में नजर आईं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में भूमि के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। वह जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ द लेडी किलर में नजर आएंगी. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



