टीवी जगत के फेमस एक्टर वरुण सूद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की सगाई के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। दिव्या और वरुण ने एक दूसरे के 4 सालों तक डेट किया था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खुलकर बात करते थे और फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी। मगर मार्च 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

वहीं वरुण से ब्रेकअप के 8 महीने बाद ही दिव्या ने बिजनेसमैन बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर संग सगाई की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। दिव्या और अपूर्वा की सगाई के बाद से ही वरुण के लाइफ प्लान्स को लेकर फैंस सवाल करने लगे हैं। ऐसे में हाल ही में एक्टर ने फैंस को उनसे सवाल करने का एक मौका भी दिया। इस दौरान फैंस ने एक्टर से काफी दिलचस्प सवाल पूछे।

दरअसल, हाल ही में वरुण सूद ने अपने ट्विटर पर हैशटैग आस्क वरुण सेशन रखा था जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे। वहीं ज्यादातर लोग तो वरुण की लाइफ में उनकी लेडी लव के आने का इंतजार करते नजर आए। इसी कड़ी में एक यूजर ने एक्टर से यहां तक पूछ डाला कि ‘आप अभी किसे डेट कर रहे हैं या कोई आपका क्रश हैं जो इस समय टीवी एक्ट्रेस हैं?’
— Varun Sood (@VSood12) December 23, 2022
अपने फैन के इस सवाल पर एक्टर ने भी उन्हें बिल्कुल निराश ना करते हुए वरुण ने अपने स्टाइल में काफी मजेदार तरीके से जवाब देते हुए एक्टर ने एक मीम्स शेयर किया जिसमें लिखा दिख रहा है ‘मैं खुद को डेट कर रहा हूं।’ वरुण सूद के इस जवाब से उनके चाहने वाले काफी खुश दिख रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर दिव्या को निशाने पर ले लिया है। वहीं वरुण के जवाब से एक बात भी साफ हो गई है कि फिलहाल एक्टर की लाइफ में दिव्या के बाद किसी की एंट्री नहीं हुई है।

बता दें कि वरुण सूद से पहले दिव्या ने एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के सीजन 10 के दौरान एक्टर प्रियांक को डेट किया था। प्रियांक शर्मा और दिव्या की जोड़ी भी फैंस को बहुत अच्छी लगती थी मगर फिर बिग बॉस के घर में प्रियांक और वीडियो जॉकी बेनाफ्शा सूनावाला एक दूसरे के करीब आ गए थे। वहीं प्रियांक और बेनाफ्शा की नजदीकियां देख दिव्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



