कैटरीना कैफ से शादी करने के बाद विक्की कौशल की यूं बदली जिंदगी, एक्ट्रेस के लिए कहीं ये बातें

Summary :

विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब हाल ही में विक्की कौशल ने बताया कि कटरीना कैफ के आने से उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं और उन्होंने विक्की कौशल की जिंदगी पर क्या असर डाला है।

बॉलीवुड के एक्टर्स विक्की कौशल और कटरीना कैफ पावर कपल में से एक हैं। बता दें कि दोनों ने बीते साल 9 दिसंबर को डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी की वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। उनके फैन्स को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है और प्यार से फैन्स उन्हें ‘विकैट’ के नाम से भी बुलाते हैं। अब हाल ही में एक बातचीत में विक्की कौशल ने बताया कि कटरीना कैफ के आने से उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं और उन्होंने विक्की कौशल की जिंदगी पर क्या असर डाला है।
दरअसल, विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान विक्की ने खुद को भाग्यशाली बताया है। विक्की कौशल ने हाल ही में एक मैगजीन से खास बातचीत करते हुए कहा, “कटरीना कैफ का मेरे जीवन में आने के बाद बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली मानता हूं कि वो मेरी जीवनसाथी हैं। क्योंकि वो बहुत ही बुद्धिमान, बड़ी और दयालु इंसान हैं। और मैं हर दिन उनसे कुछ न कुछ सीखता हूं।”
इतना ही नहीं विक्की कौशल ने उनकी जिंदगी में कटरीना कैफ और उनके रिश्ते की क्या वैल्यू है ये भी बताया। साथ ही आपको बता दे, कि बीते दिनों कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी, जिस पर विक्की ने भी तुरंत कमेंट करते हुए कटरीना के लिए प्यार जाहिर किया था। इस फोटो में कटरीना नेचर का आनंद लेती हुई दिखाई दी थीं। इस फोटो के कमेंट में विक्की कौशल ने हार्ट इमोटिकॉन भी शेयर किया था। विक्की का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था, जिस वजह से फैंस ने कपल की खूब तारीफें की थी।
कटरीना कैफ के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो एक बार फिर से सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। दोनों की फिल्म ‘टाइगर 3’ 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा कटरीना ‘मैरी क्रिसमस’ ‘और ‘फोन भूत’ में दिखाई देंगी।
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की ने हाल ही में अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। इसके अलावा,  वो मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’, ‘मेरा नाम गोविंदा’, ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’, ‘मिस्टर ले ले’, ‘जी ले ज़रा’ जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं।

Desk Team