बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली विद्या बालन एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने फैंस को अपने लाइफ में चल रहे पल-पल के अपडेट देती रहती हैं। वही विद्या बालन लम्बे समय से फिल्मों में नज़र नहीं आई हैं। ऐसे में उनके फैंस अब उनको स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्ससिटेड दिख रहे हैं। वही विद्या ने अब फैंस की बातों को सुनते हुए कुछ ऐसा ही हिंट दिया। जिसे देखने के बाद हर कोई अब कई तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं।

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में आने वाली हैं। वीडियो में विद्या रेड फॉर्मल सूट में नजर आ रही हैं। विद्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार के लिए अच्छे से तैयार हुई’। इस वीडियो में विद्या अलग लहजे में कहती हैं ‘अगर आप गॉसिप करने जा रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अच्छी तरह से तैयार हुए हों, क्योंकि आप बेकार बात के साथ बेकार नहीं लग सकते हैं’।
वही अब विद्या के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमैंट्स कर रहे हैं,और एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं।साथ ही यही कयास भी लगा रहे हैं की एक्ट्रेस कॉफ़ी विथ करण में ही आने वाली हैं। वही विद्या को दुबारा स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्सुक भी दिख रहे हैं।

वही वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या आने वाले समय में वह प्रतीक गांधी के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। हालांकि अभी इस फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है।

इसके साथ ही वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ डबल एक्सेल फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



