बिग बॉस 14 खत्म हो चुका है, लेकिन शो में एक घर के अंदर साथ में समय बिता चुके कंटेस्टेंट्स, घर के बाहर भी एक दूसरे के साथ बने रहने से नहीं चूक रहे। शो में बतौर चैलेंजर एंट्री लेने वाले विकास गुप्ता, घर में अपनी साथी राखी सावंत के साथ खड़े दिखते थे। घर के बाहर भी विकास राखी के करीब ही हैं और इसका सबूत है उनकी सोशल मीडिया पोस्ट।

बिग बॉस 14 के फिनाले के बाद से ही राखी सावंत अपनी मां की देखभाल में जुटी हुई हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की सेहत का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में कई सितारे राखी सावंत के आगे मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। बीते दिन ही राखी सावंत के मुंहबोले भाई विकास गुप्ता और कविता कौशिक उनसे मिलने पहुंचे थे। राखी सावंत ने तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
विकास गुप्ता ने घर आते ही राखी सावंत की मां को अपने गले लगा लिया। विकास गुप्ता का ये प्यार देखकर तो राखी सावंत की मां भी इमोशनल हो गईं। राखी सावंत की मां को देखकर विकास गुप्ता को अपनी मां की याद आ गई है। विकास गुप्ता अपनी मां को बहुत मिस करते हैं। मां से मिलने की तड़प विकास गुप्ता के चेहरे पर साफ दिखी।

राखी सावंत की मां की तस्वीर शेयर करते हुए विकास गुप्ता ने लिखा, ‘मां वो सुरक्षा कवच होता है जो भगवान हर एक बच्चे को इस धरती पर आने से पहले देता है । जब तक वो हमारे पास होती है हम हमेशा ताकतवर महसूस करते हैं हमें हर बाधा पार करने की शक्ति मिलती है मानों वो हम में हैं और हम उसमें है। और कभी ऐसा महसूस हो कि हमारी मां हम से दूर जा सकती है तो हमारी जान निकल जाती है ।’

मौका पाते ही विकास गुप्ता ने राखी सावंत की मां के साथ खूब बातें की। विकास गुप्ता की बातें सुनकर राखी सावंत की बीमार मां मुस्कुरा दीं। इस दौरान राखी सावंत की मां विकास गुप्ता को दुआएं देती नजर आई। इस तस्वीर में राखी सावंत की मां हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



