‘पोन्नियिन
सेल्वन‘ इस साल की मच अवेटेड फिल्म की लिस्ट में से एक है। हाल
ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था। ट्रेलर दर्शकों को खूब भाया है। फिल्म इसी शुक्रवार
को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म की पूरी कास्ट जोर-शोर से प्रमोशन में लग
गई हैं। फिल्म की पूरी कास्ट हाल ही में मुंबई में फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आई।
इस दौरान एक्टर विक्रम ने चोल साम्राज्य
और राजाओं के गौरवशाली
इतिहास पर स्पीच दिया। चियान विक्रम का
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पोन्नियिन
सेल्वन की पूरी कास्ट कल मुंबई में अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आई। इस दौरान
एक्टर चियान विक्रम ने एक सवाल के जवाब में चोल साम्राज्य
और चोल राजा– राजराजा की
उपलब्धियों के बारे में बताते दिखें। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये
वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आया कि इसके बाद ट्विटर
पर फिल्म ट्रेंड करने लगा।
वीडियो में चियान
विक्रम बताते हैं कि, ‘हम सब पिरामिड देखने जाते हैं, झुकी हुई पीसा की मीनार देखने जाते हैं। किसी ने एक बहुत अच्छी बात कही– आप असल में एक ऐसी बिल्डिंग को एप्रिशिएट कर रहे हैं, जो खड़ी ही नहीं है, गिर रही है।
और हम जाकर वहां फोटो और सेल्फी लेने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन आज भी हमारे यहां मंदिर खड़े हैं, और उन्हें बनाने में प्लास्टर नहीं यूज हुआ था।‘
बता दें कि
वीडियो में विक्रम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वो तंजौर का
वृहदेश्वर मंदिर है, जिसे
यूनेस्को ने विश्व
धरोहर घोषित किया
है। वहीं, आगे विक्रम ने कहा कि, ‘इस
एक खास पत्थर के
लिए चोल राजा
ने एक रैम्प बनवाया था, जो
6 किलोमीटर लंबा था, इसे
बैल–हाथियों और
इंसानों ने खींचा
था।
6 किलोमीटर तक, इसे
ऊपर पहुंचाने के
लिए। बिना किसी मशीनरी, बिना
किसी क्रेन. उसपर
प्लास्टर नहीं था
और फिर भी उसने
6 भूकंप झेले हैं।
विक्रम ने
वीडियो में और भी बहुत कुछ कहा जिसमें उन्होंने सुपरपावर, अमेरिका, कोलंबस और भी
कई ऐसे बातें लोगों को बताई जो बहुत कम लोगों का ही पता होगी। वीडियो में देखें
एक्टर की पूरी स्पीच:
There is only 1 @chiyaan in the entire Galaxy..We love Tamil,all Indian Cultures & our very own @chiyaan ..yes We should celebrate our own History..India is the most civilised country from the ancient ages.#AdithaKarikalan = #PonniyanSelvan1 for me..@Kalaiazhagan15 @proyuvraaj pic.twitter.com/ZKZ7U2T3a8
— SujoitaMoon117 (@MukherjiSujoita) September 24, 2022
वहीं, फिल्म की
बात करें तो 30 सिंतबर को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में बॉलीवुड
डिवा ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा कृष्णनन, प्रकाश राज, कार्थी और जयम रवि जैसे कई
बड़े एक्टर्स अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़
और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App


.jpg)




