14 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही यशराज फिल्म्स की मच अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) पहली बार एक साथ इस एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह जूनियर एनटीआर की हिंदी डेब्यू फिल्म भी होगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा
फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसकी ओपनिंग डे कमाई को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, क्योंकि वॉर 2 (War 2) का मुकाबला साउथ के दिग्गज रजनीकांत की फिल्म कुली से होगा। दोनों ही फिल्मों के बीच यह टक्कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डाल सकती है।
किसका देखने को मिलेगा कैमियों
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में कैमियो अपीयरेंस का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में भी यह खासियत देखी जा चुकी है। पठान में सलमान खान की एंट्री और टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो, दोनों ही मौकों पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाए थे। यही कारण था कि मूवी लवर्स के बीच यह चर्चा तेज थी कि वॉर 2 (War 2) में भी शाहरुख या सलमान में से कोई कैमियो कर सकता है।
शाहरुख-सलमान नहीं आएंगे नजर
लेकिन ताजा रिपोर्ट्स ने इस चर्चा को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 (War 2) में ना तो शाहरुख खान और ना ही सलमान खान नजर आएंगे। इस बार मेकर्स ने कहानी पर पूरा फोकस रखते हुए टाइगर और पठान के किरदारों को शामिल न करने का फैसला लिया है।
इसके बजाय, फिल्म में दर्शकों के लिए एक नया और बड़ा सरप्राइज रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, बॉबी देओल (Bobby Deol) फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। उनका यह किरदार सीधे YRF की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म प्रोजेक्ट अल्फा से जुड़ा होगा। यानी, उनका कैमियो भविष्य की कहानियों की नींव रखेगा।
जूनियर एनटीआर की एंट्री
वॉर 2 न केवल ऋतिक रोशन के दमदार एक्शन का दिखाएगी , बल्कि इसमें जूनियर एनटीआर का खास अंदाज भी देखने को मिलेगा। यह पहली बार है जब दक्षिण भारतीय सिनेमा का यह सुपरस्टार हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहा है और उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें पैन-इंडिया ऑडियंस से और भी जोड़ देगी।
फिल्म का निर्देशन ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने किया है, जो बड़े पैमाने पर शूट और विजुअल ग्रैंडनेस के लिए जाने जाते हैं। निर्माताओं का दावा है कि वॉर 2 एक्शन, इमोशन और रोमांच का ऐसा मेल होगी जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी।
क्लैश के बावजूद ऊंची उम्मीदें
हालांकि कुली जैसी बड़े बजट की फिल्म से टकराव किसी भी फिल्म के लिए चैलेंजिंग हो सकता है, लेकिन वॉर 2 के पास स्टार पावर, पॉपुलर फ्रैंचाइज़ और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू जैसी कई बड़ी ताकतें हैं। वहीं, बॉबी देओल के कैमियो ने ऑडियंस की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है।
रिलीज की उलटी गिनती शुरू
अब जबकि रिलीज की तारीख करीब आ रही है, फिल्म प्रेमियों की निगाहें इसके पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर टिकी हुई हैं। क्या वॉर 2 क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना पाएगी और क्या बॉबी देओल का कैमियो अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म के लिए रास्ता तैयार करेगा? इन सवालों का जवाब 14 अगस्त को मिलेगा, जब वॉर 2 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें: फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट Jolly LLB 3 का आउट हुआ First Look, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी?


Download Android App
Download iOS App







