पाकिस्तानी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल वसीम अब्बास और सबा हमीद अब अपने रास्ते एक-दूजे से अलग कर चुके हैं। करीब 29 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि, वो पिछले 14 सालों से अलग-अलग रह रहे थे। लेकिन हाल ही में वसीम अब्बास ने एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार इस तलाक की पुष्टि की है, जिसके बाद उनके फैंस के बीच यह खबर चर्चा का विषय बन गई।
Waseem Abbas Saba Hameed Divorce: इंटरव्यू में किया रिश्ते के खत्म होने का खुलासा
एक टीवी इंटरव्यू में वसीम अब्बास ने बताया कि उनकी दूसरी शादी लगभग 29 साल तक चली, लेकिन बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि तलाक को हमेशा नेगेटिव नजरिए से नहीं देखना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सबा हमीद के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो हमेशा से ये चाहते आए हैं कि सबा खुश और सक्सेसफुल रहें। उनके मुताबिक, किसी भी रिश्ते के टूटने में जरूरी नहीं कि सिर्फ एक इंसान ही गलत हो, क्योंकि हर इंसान के अपने रिज़न और सिचुएशन होती हैं।
‘हमारे बीच आज भी सम्मान कायम है’
वसीम अब्बास ने यह भी साफ किया कि उनके और सबा हमीद के बीच किसी तरह की कड़वाहट या दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी रिश्ते में दोनों लोग खुश नहीं रह पा रहे हों, तो पूरी जिंदगी समझौते में बिताने के बजाय इज्जत के साथ अलग हो जाना बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में कभी उनकी मुलाकात होती है, तो दोनों एक-दूसरे से सम्मान के साथ ही मिलेंगे। उनके मुताबिक, उनका रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उसमें कड़वाहट नहीं आई है।
दोनों की यह थी दूसरी शादी
जानकारी के लिए आपके बता दें कि वसीम अब्बास की पहली शादी उनकी चचेरी बहन से हुई थी, जिससे उनके चार बच्चे हैं। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1993 में उन्होंने एक्ट्रेस सबा हमीद से दूसरी शादी की। पर अब यह रिश्ता भी खत्म हो चुका है। वहीं, अगर सबा हमीद की बात करें तो उनकी पहली शादी सैयद परवेज शफी से हुई थी, इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने वसीम अब्बास के साथ नया जीवन शुरू किया था, लेकिन अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
Read More: Monalisa ने बिकिनी में दिखाई दिलकश अदाएं, फोटोज़ देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल


Download Android App
Download iOS App




