इंडियन कॉमेडियन भारती सिंह जिन्हे टीवी जगत में ‘लाफ्टर क्वीन’ भी कहा जाता हैं अपने कमाल मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक डायलॉग से किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। भारती कॉमेडियन होने के अलावा एक मां भी हैं, जिनका एक बेटा गोला है। हाल ही में भारती इच्छा जताया कि वह फिर से मां बनना चाहती हैं।

दोबारा मां बनने पर जताई अपनी इच्छा
हाल ही में भारती सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ (What Women Want) में पहुंची, जहां उन्होंने दोबारा मां बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के साथ बातचीत का एक स्नीक-पीक वीडियो भी शेयर किया है। इस बातचीत में एक जगह भारती दोबारा प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, “मैं फिर से मां बनना चाहती हूं. मुझे मजा आ रहा है.” भारती की इस बात पर करीना हंसने लगती हैं।
भारती के बेटे गोला का पहला बर्थडे

भारती और हर्ष ने अपने बेटे गोला के पहले बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने बेटे के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी। भारती और हर्ष ने बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए काफी क्यूट डेकोरेशन कराया हुआ था। जिसमे उन्होंने कोकोमेलन थीम पर गोला की पार्टी प्लान की थी। यहां तक कि गोला का केक भी कोकोमेलन थीम पर ही डिज़ायन था। भारती और हर्ष ने पार्टी में आने वाले सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट्स भी देने के इंतजाम किया हुआ था।
गोला बना मास्टरशेफ

भारती सिंह ने गोला को पहला बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लक्ष्य बहुत ही प्यारा लग रहा है। शेयर की गई फोटोशूट की तस्वीरों में एक जगह गोला को शेफ के आउटफिट में देखा जा सकता है। इस दौरान वह शेफ की टोपी और ड्रेस में बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। एक जगह गोला को बलून वाली टोकरी में बिठाया गया है, जिसमें वह बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। इसके साथ ‘वन’ लिखा हुआ है।
प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी फर्स्ट बर्थडे लक्ष्य (गोला). बहुत सारा प्यार. बड़े होकर हमारी तरह ही बनना. गॉड ब्लेस यू.” गोला की ये क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सेलिब्रिटीज भी उनके लाडले पर प्यार लुटा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



