बिग बॉस 13 अपने फिनाले वीक के नजदीक आ रहा है और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट और एंगेजिंग होते जा रहे हैं। हाल ही में आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। इस बहस में शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ का पक्ष लिया और आसिम को निशाना बनाया।
.jpg)
सिद्धार्थ, शेफाली, पारस के बाद, माहिरा ने असीम को गाली दी लेकिन आसिम ने इस लड़ाई में अकेले ही सबको जवाब दिया। जब चीजें हाथ से निकलती दिखाई दी , तब शहनाज गिल, रश्मि देसाई ने आसिम को एलीट क्लब के अंदर बैठने के लिए कहा।

बिग बॉस के घर में हुए झगडे के बाद आसिम के भाई उमर रियाज और शेफाली के पति पराग त्यागी भी ट्विटर पर बहस में पड़ गए। उमर अपने भाई के समर्थन में सामने आये और शेफाली को शुक्ला गैंग में शामिल होने और टास्क के दौरान आसिम को गाली देने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई ।
.jpg)
असीम के भाई ने शेफाली को निशाना बनाते हुए कहा कि वो बेहद गंदा खेल खेल रही है और ये उनकी नीच हरकतें है। उन्होंने सलाह दी कि शेफाली को अपने खेल में ध्यान देना चाहिए। शेफाली के पति पराग ने इस बात पर अपनी पत्नी का समर्थन किया है और आसिम पर निशाना साधा है।
.jpg)
बाद में, पराग ने असीम रियाज़ को एक ओपन लेटर भी लिखा और उसी में ये भी कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है और वह अपना खेल कैसे खेल रही है। पराग ने असीम को नाला ’कहने और मजदूरों को गाली’ समझने के लिए भी खूब लताड़ा है। पराग ने यहां तक लिखा है, ” बेटा तू मुझे बाहर मिल और अगर तू लकी है तो तू मुझे बिग बॉस के घर के अंदर ही मिल , फिर मैं तुझे बताऊंगा कि नल्ला कौन है।

ट्वीट देखें:




इस बीच, उमर ने पराग के धमकी भरे बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह उसकी पत्नी शेफाली जरीवाला का समर्थन कर रहा है। हालांकि, उमर ने कहा कि उसके भाई, आसिम को खुले तौर पर धमकी देना, फिर से मजाक के रूप में नहीं लिया जाएगा। इस बीच, घर के अंदर, आज फिर से असीम और सिद्धार्थ के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिलेगा, जहां आसिम को अपना जूता सिद्धार्थ को दिखाते हुए नजर आएंगे।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



