‘Sikandar’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद कहां चले Salman Khan? रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग हुए स्पॉट

Summary :

ट्रेलर लॉन्च के बाद Salman Khan रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए

फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो भाईजान यानी सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना ना रहा। एक्शन, दमदार डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सलमान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी मीडिया से मुखातिब हुए। बाद में अभिनेता को छुट्टी पर जाते हुए देखा गया।

इस शहर में देखे गए सलमान

सलमान खास को प्राइवेट प्लेन से मुंबई से जामनगर जाते हुए देखा गया। बाद में जामनगर (गुजरात) से भी सलमान के वीडियो सामने आए। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जामनगर में हर उम्र के फैंस अभिनेता से मिलते नजर आए।

ये खास दोस्त भी साथ दिखीं

सलमान खान जामनगर अकेले नहीं पहुंचे हैं। वायरल वीडियो में उनके साथ करीबी दोस्त यूलिया वंतूर भी दिख रही हैं। यूलिया, सलमान खान के फैमिली फंक्शन में अकसर शामिल होती हैं। सलमान के जन्मदिन पर भी वह नजर आईं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन कुछ महीने पहले जामनगर में ही परिवार संग मनाया था।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।